Suriya 47 Title Reveal: सूर्या (Suriya) के फैंस के लिए उनकी अगली फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में एक्टर का अंदाज पहले से काफी अलग और ज्यादा दमदार नजर आने वाला है।Suriya 47 Title Reveal: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या (Suriya) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सूर्या की फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में ‘सूर्या 47’ (Suriya 47) को का ऐलान हुआ था। इस फिल्म के ऐलान के बाद फैंस खुशी से झूम उठे थे। अब इन सब के बीच सूर्या की फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। सूर्या की इस फिल्म के टाइटल से पर्दा उठ गया है। तो चलिए जानते हैं सूर्या की इस फिल्म का क्या नाम होने वाला है।ये होगा सूर्या की फिल्म का नाम
एक्टर सूर्या एक बार फिर से अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सूर्या की अपकमिंग फिल्म के टाइटल से पर्दा उठ गया है। ‘सूर्या 47’ के नाम से चर्चा में रही इस फिल्म का आधिकारिक नाम ‘सीन’ (Scene) रख दिया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी पहली झलक भी जारी कर दी है। निर्देशन जिथु माधवन (Jithu Madhavan) कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘रोमांचम’ और ‘आवेशम’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म का टाइटल वीडियो ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। सूर्या के लुक को देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ करता हुआ नजर आ रहा हैकब रिलीज होगी फिल्म?
‘सीन’ को सिनेमाघरों में 6 नवंबर 2026 को रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म की रिलीज दिवाली के मौके पर होगी, ऐसे में इसे बॉक्स ऑफिस पर बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इसी दौरान इसे एक बड़ी फिल्म से टक्कर भी मिलने वाली है। रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ (Ramayana) भी इसी समय सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में सूर्या के साथ नसलेन (Naslen) और नजरिया नाजिम (Nazriya Nazim) भी नजर आएंगे। फिल्म सीन के टाइटल को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।










































