बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर ने एक दफा फिर से विवादित बयान देकर लोगों का ध्यान खींचा है। उन्होंने पद्मावत के जौहर सीन की आलोचना करते हुए संजय लीला भंसाली पर वाल दागा है।
बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। ऐसा लगता है कि विवाद और स्वरा का पुराना नाता है। एक बार फिर से अदाकारा स्वरा भास्कर अपने चौंकाने वाले शब्दों की वजह से खबरों में हैं। असल में स्वरा भास्कर ने एक पैनल डिस्कशन के दौरान फिल्म पद्मावत के जौहर सीन की आलोचना करते हुए कहा है कि संजय लीला भंसाली ने महिलाओं के आत्मदाह को ग्लोरिफाई किया है, जबकि एक महिला की पहचान सिर्फ उसके प्राइवेट पार्ट्स से बढ़कर होती है। संजय लीला भंसाली की पद्मावत आखिर में आते-आते महिलाओं को बस एक भोग की वस्तु बना देती है, जो सरासर गलत हैस्वरा भास्कर के इस बयान से इंटरनेट पर घमासान मच गया है क्योंकि जब विदेशी मुस्लिम आक्रांता भारत पर आक्रमण करते थे तब राजस्थान की औरतें हार की स्थिति में जौहर के लिए तैयार रहती थीं। अगर उनके राजा युद्ध हार जाते थे तो वो मुस्लिम आक्रांताओं की गुलाम बनने की जगह शान से मरना स्वीकार करती थीं। स्वरा भास्कर का बयान कई लोगों को उन महिलाओं की आहूति का अपनाम लग रहा है, जिन्होंने देश के सम्मान के लिए मरना स्वीकार किया लेकिन आक्रांताओं के सामने झुकना नहीं।एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, “स्वरा दीदी आप मुंह मत खोला करो… आप जब भी मुंह खोलती है तो ऐसी ही बातें बोलती हो जो लोगों को दुख देती हैं।” तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, “शायद इनको जौहर का असली मतलब और उसके अस्तित्व के बारे में नहीं पता है, जिस कारण ये ऐसी बकवास बातें कर रही हैं।










































