The Family Man 2: सोशल मीडिया पर उठे सवाल- क्या सच्ची कहानी है द फैमिली मैन 2? जानिए इसका जवाब

0

मुंबई. द फैमिली मैन सीजन 2 को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। सीजन में मनोज बाजपेयी एक बार फिर से  टास्क ऐजेंट श्रीकांत के रोल में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस बार वह एक आईटी कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। सीजन 2 के रिलीज के साथ ही सवाल उठ रहा है कि क्या ये कहानी सच्ची घटना पर आधारित है? वहीं, कोई रियल लाइफ में भी श्रीकांत हैं? जानिए सही जवाब है। 

द फैमिली मैन और द फैमिली  2 दोनों की कहानी और किरदार काल्पनिक है।  हालांकि, दोनों में ही सच्ची घटनाओं का रिफरेंस लिया गया है। उदाहरण के तौर पर पहले सीजन में दिखाया है कि पाकिस्तान कुछ ऐसा करने जा रहा है जो 26/11 हमले से भी बड़ा होने वाला है।

द फैमिली मैन के पहले सीजन में भारत में चल रहे बीफ विवाद को दिखाया था। इसके अलावा पहले सीजन में आतंकी संगठन आईएसआईएस किस तरह से भारत में घुसने की योजना बना रहा  है, इसे भी दिखाया है।

The Family Man Season 1 recap: A quick rewind to get ready for Season 2

सीजन 2 में दिखाई है ये सच्ची घटना
फैमिली मैन सीजन 2 में पहले सीजन की तरह ही सच्ची घटनाओं का रिफ्रेंस लिया गया है। श्रीलंका में दशकों चले गृहयुद्ध, गृहयुद्ध का तमिलनाडु की राजनीति में प्रभाव और विद्रोही गुट लिट्टे और प्रभाकरण की तरह भासकरन का किरदार दिखाया है। 

सीजन 2 में श्रीलंका में बढ़ते चीनी सरकार के दख्ल, चीन द्वारा भारत को भारतीय महासागर में मोतियों की माला के जरिए घेरने और श्रीलंका के हम्बनटोटा में पोर्ट निर्माण का भी रिफ्रेंस लिया है।

विवादों में है सीजन 2
द फैमिली मैन का दूसरा सीजन ट्रेलर रिलीज के साथ ही विवादों में आ गया था। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि द फैमिली मैन 2 में तमिलों को आतंकी दिखाने की कोशिश हुई है।

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस समांथा का रोल तमिलों के खिलाफ है। समांथा ऐसा रोल करके तमिलों के सालों पुराने संघर्ष का अपमान कर रही हैं। इसके बाद सीजन 2 को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here