Toxic: बोल्ड सीन्स पर उंगली उठते ही Yash ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने तो किस भी नहीं किया..

0

Yash On Toxic Got Slammed Over Vulgarity: साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में बोल्ड सीन्स को लेकर खूब सवाल उठ रहे हैं। इस मामले पर अब यश ने चुप्पी तोड़ी है।Yash On Toxic Got Slammed Over Vulgarity: साउथ के सुपरस्टार यश ने अपनी फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने का काम किया है। यश की ‘केजीएफ’ ने तो दर्शकों का दिल जीता ही। वहीं अब यश अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ भी धूम मचाने के लिए तैयार हैं। यश की टॉक्सिक के रिलीज में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। लेकिन फिल्म के गाने से लेकर ट्रेलर तक खूब चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन यश की ‘टॉक्सिक’ पर बोल्ड सीन्स को लेकर खूब सवाल उठ रहे हैं। ‘टॉक्सिक’ (Toxic) के टीजर और ट्रेलर देख लोगों ने तंज कसने शुरू कर दिये कि फिल्म में बोल्ड सीन्स के जरिए फूहड़ता को बढ़ावा दिया गया है। ऐसे में इस मामले पर अब खुद यश ने चुप्पी तोड़ी है‘टॉक्सिक’ (Toxic) की रिलीज से पहले कन्नड़ स्टार यश (Yash) ‘आप की अदालत’ का हिस्सा बने, जहां उनसे फिल्म के स्टीमी सीन्स और महिलाओं के चित्रण पर सवाल किये गए। फिल्म को लेकर लगातार उठ रही उंगलियों पर यश ने कहा, “फूहड़ता गलत है। मैंने तो किस भी नहीं किया है, अगर आपने देखा होगा तो। एक लाइन है, वो हमको भी पता है। आपको एक ऐस्थेटिक तरीके से शूट करना होता है और बाद में जो गहराई से लगता है ना, ये है सिनेमा का असर। वो एक क्रिएटर का वॉइस होता है।” यश ने ‘टॉक्सिक’ के बारे में बात करते हुए बताया कि फिल्म में भावनाओं ने अहम भूमिका अदा की है और दर्शकों को मूवी देखकर ही फिल्ममेकर का नजरिया समझ आएगा।h

यश (Yash) यहीं नहीं रुके। उन्होंने ‘टॉक्सिक’ (Toxic) पर आगे कहा, “टॉक्सिक’ जेन-जी के लिए है। ये आपकी बातचीत के लिए है जो आप करते हैं, जो परेशानियां आपको सीनियर्स के साथ हैं। उस पीढ़ी के बारे में आप लोग जो सवाल पूछते हो, उसके क्या गलती है, क्यों ऐसे तय नियम हैं, क्यों ऐसा ही करना चाहिए।” यश ने आगे बताया कि ये सवाल ही फिल्म का कोर बनाते हैं। बता दें कि यश की अपकमिंग मूवी ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। फिल्म को सीबीएफसी की ओर से ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here