इस फीचर के जरिए Truecaller यूजर अपनी LinkedIn प्रोफाइल से कुछ प्रोफेशनल डिटेल्स अपने Calling Card पर दिखा सकता है। इससे लोगों को उसकी कई सारी प्रोफेशनल डिटेल्स मालूम चल सकेंगी।अगर आप Truecaller इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक काम की खबर है। अब Truecaller पर कॉल आने पर सिर्फ नाम और फोटो ही नहीं, बल्कि सामने वाले व्यक्ति की LinkedIn से Verified प्रोफेशनल जानकारी भी दिखाई जा सकती है। इसलिए अगर आप ट्रूकॉलर या फिर लिंक्डइन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको एक नई सुविधा मिलने वाली है।
Truecaller ने प्रोफेशनल सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म LinkedIn के साथ साझेदारी की है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अपनी LinkedIn प्रोफाइल की Verified जानकारी को Truecaller के Calling Card पर दिखा सकेंगे। यह फीचर ऑप्शनल है। यानी यूजर खुद तय कर सकता है कि वह अपनी प्रोफेशनल जानकारी Truecaller पर दिखाना चाहता है या नहीं।
Truecaller पर दिखेगी ये डिटेल्स
इस फीचर के जरिए Truecaller यूजर अपनी LinkedIn प्रोफाइल से कुछ प्रोफेशनल डिटेल्स अपने Calling Card पर दिखा सकता है। इसमें मुख्य रूप से ये जानकारी शामिल हो सकती है:
LinkedIn प्रोफाइल
LinkedIn पर मौजूद नाम
प्रोफाइल फोटो
कंपनी या संगठन का नाम
जॉब टाइटल
वर्कप्लेस से जुड़ी जानकारीअगर यूजर ने इन डिटेल्स को दिखाने की इजाजत देता है तो तो कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति के द्वारा Truecaller पर इन्हें देखा जा सकता है। कॉल करने वाला व्यक्ति Truecaller पर दिखाई दे रही LinkedIn प्रोफाइल पर टैप करके उस यूजर की प्रोफेशनल जानकारी भी देख सकता है।
सिर्फ Verified LinkedIn जानकारी ही दिखेगी
इस इंटीग्रेशन की खास बात यह है कि Truecaller पर LinkedIn से जुड़ी Verified जानकारी ही दिखाई जाएगी। यानी अगर किसी यूजर ने LinkedIn पर अपनी प्रोफेशनल जानकारी को वेरिफाई किया है, तो वही जानकारी Truecaller पर शेयर की जा सकेगी। इससे कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति को यह समझने में मदद मिल सकती है कि सामने वाला व्यक्ति किस कंपनी या संगठन से जुड़ा है और उसका प्रोफेशन क्या है।
फेक प्रोफाइल पर भी लग रहा लगाम
Truecaller और LinkedIn की यह साझेदारी ऐसे समय में हुई है, जब LinkedIn अपने प्लेटफॉर्म पर फर्जी प्रोफाइल और गलत पहचान की समस्या को कम करने के लिए Verification फीचर्स को बढ़ा रहा है।
LinkedIn अब Verified प्रोफाइल वाले लोगों को दूसरे Verified यूजर्स की पहचान की पुष्टि करने की सुविधा देने पर काम कर रहा है। इसके लिए दोनों लोगों का कम से कम एक साल से एक-दूसरे को जानना जरूरी होगा। इसका मकसद LinkedIn पर मौजूद प्रोफाइल की Authenticity यानी असली पहचान को और मजबूत करना है।
कर्मचारियों की पहचान होगी Verify
LinkedIn कंपनियों के लिए भी Verification से जुड़े नए फीचर ला रहा है। कंपनी पेज के एडमिन उन लोगों की पहचान जांच सकेंगे, जो LinkedIn पर खुद को उस कंपनी का कर्मचारी बताकर प्रोफाइल चला रहे हैं। इससे कंपनियों को ऐसे फर्जी प्रोफाइल की पहचान करने में मदद मिल सकती है, जो उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। LinkedIn एक ऐसे Verification सिस्टम पर भी काम कर रहा है, जिसके जरिए कंपनियां अपने यहां काम करने वाले कर्मचारियों की LinkedIn प्रोफाइल को Verify कर सकेंगी।








































