UP में आज जन्म लेगा तीसरा मोर्चा! ओवैसी-आजाद बिछाएंगे नई सियासी बिसात, दलित-मुस्लिम पर दांव

0

इस गठबंधन का नाम ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ रखा गया है। चंद्रशेखर इस गठबंधन का चेहरा और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भी होंगे। यह गठबंधन करीब 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगा, जिसमें से 100 सीटों पर आजाद समाज पार्टी तो 50 सीटों पर लड़ेगी ओवैसी की पार्टी चुनाव लड़ेगी।

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में एक नए राजनीतिक गठबंधन की शुरुआत होने जा रही है। चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के बीच गठबंधन होने का ऐलान होगा। दोनों पार्टियां साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी। सूत्रों के मुताबिक इस गठबंधन का चेहरा नगीना से सांसद चंद्रशेखर होंगे। आज 12 बजे लखनऊ में इस गठबंधन की औपचारिक घोषणा होगी। सूत्रों का कहना है कि आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में AIMIM लगभग 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है।

‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’

अभी तक की जानकारी के मुताबिक गठबंधन का नाम ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ रखा गया है। चंद्रशेखर इस गठबंधन का चेहरा और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भी होंगे। यह गठबंधन करीब 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगा, जिसमें से 100 सीटों पर आजाद समाज पार्टी तो 50 सीटों पर लड़ेगी ओवैसी की पार्टी चुनाव लड़ेगी। गठबंधन की बड़ी रैली आगामी 26 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में प्रस्तावित है जिसमें मंच पर आजाद के साथ ओवैसी भी मौजूद रहेंगे।

हालांकि गठबंधन की 150 सीटें बहुमत के 203 के आंकड़े से कम है, ऐसे में संभावना है कि आने वाले समय में अन्य पार्टियां भी इस गठबंधन का हिस्सा बन सकती हैं।40 फीसदी दलित-मुस्लिम आबादी पर नजर

2011 की जनगणना के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति यानी दलित आबादी करीब 20.7 फीसदी और मुस्लिम आबादी लगभग 19.3 फीसदी है। दोनों समुदायों की संयुक्त आबादी करीब 40 फीसदी बैठती है। प्रस्तावित गठबंधन इसी सामाजिक समीकरण को अपनी राजनीतिक ताकत बनाने की कोशिश कर सकता है। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 84 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा करीब 120 सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं की उल्लेखनीय मौजूदगी मानी जाती है। हालांकि, आबादी के आंकड़ों का मतलब यह नहीं है कि इन समुदायों के सभी मतदाता किसी एक गठबंधन को वोट देंगे। स्थानीय उम्मीदवार, क्षेत्रीय मुद्दे और चुनावी परिस्थितियां भी अहम भूमिका निभाएंगी।

2022 में दोनों दलों का कैसा रहा प्रदर्शन?

चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में 111 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। पार्टी को करीब 1.19 लाख वोट मिले थे, जो कुल वोटों का लगभग 0.13 फीसदी था। पार्टी एक भी विधानसभा सीट नहीं जीत सकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here