कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा स्टारर वाइब को दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। अगर ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो फिल्म वाइब पहले दिन लगभग 1 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली है।Vibe Box Office Day 1 Prediction: बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू की नई फिल्म वाइब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसमें प्रीति जिंटा भी अहम रोल में हैं। फिल्म वाइब के ट्रेलर को दर्शकों से कमाल का रिस्पॉन्स मिला था, जिसके बाद माना जा रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करेगी लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। फिल्म वाइब ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है, जिस कारण हर कोई हैरान है। फिल्म वाइब को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो इसे मॉर्निंग शोज में बहुत ही कम दर्शक मिले हैं, जिस कारण इसकी पहले दिन की कमाई निराशाजनक रहेगी।ओपनिंग-डे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएगी Vibe
टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ लगी ताजा जानकारी की मानें तो ओपनिंग-डे पर वाइब कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएगी क्योंकि इसे यंग इंडिया का सपोर्ट नहीं मिल रहा है। ट्रेड पंडितों के अनुसार, पहले दिन वाइब 1 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर सकती है। पहले दिन इससे ज्यादा कमाई करना मुश्किल है क्योंकि रिलीज से पहले वाइब को लेकर वैसा माहौल नहीं बन पाया था, जैसा बनना चाहिए था।Daayra और Vibe में है कड़ाके की टक्कर
करीना कपूर खान की दायरा भी आज ही सिनेमाघरों में रिलज हुई है, जिसे मेघना गुलजार ने बनाया है। बताया जा रहा है कि दर्शक दायरा को अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं, जिस कारण वाइब को नुकसान होने की उम्मीद है। अगर फिल्म दायरा रिलीज नहीं हुई होती और वाइब को सोलो रिलीज मिली होती तो इसका अच्छा कारोबार करना संभव था। ट्रेड पंडित ये भी मान रहे हैं कि वाइब फिल्म ओटीटी वाली फील दे रही है, जिस कारण भी दर्शक इसके लिए सिनेमाघरों का रुख नहीं कर रहे हैं।










































