Gurmeet Choudhary-Isha Malviya Poster Release: टीवी की दुनिया में पहचान बनाने के बाद ईशा मालवीय अब बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। हाल ही में मूवी से जुड़ा उनका पोस्टर भी सामने आया है।Gurmeet Choudhary-Isha Malviya Poster Release: टीवी के पॉपुलर एक्टर गुरमीत चौधरी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। टीवी के साथ-साथ गुरमीत चौधरी बॉलीवुड में भी हाथ आजमा चुके हैं। वहीं अब वह जल्द ही नई फिल्म ‘तुम मेरे हो’ में नजर आने वाले हैं। खास बात तो यह है कि इस फिल्म में गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) के साथ एक्ट्रेस ईशा मालवीय मुख्य भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी। गुरमीत चौधरी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से फिल्म के पोस्टर शेयर किये हैं, जिसमें वह और ईशा मालवीय रोमांस में चूर दिखाई दिये। गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की मूवी के पोस्टर ने लोगों को भी हैरान करने में कोई कमी नहीं छोड़ी हैगुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) और ईशा मालवीय की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ (Tum Mere Ho) के पहले पोस्टर में दोनों लिपलॉक करते नजर आए। पोस्टर देख कहा जा सकता है कि इस फिल्म के जरिए गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले हैं। फिल्म के सभी पोस्टर में दोनों रोमांस में डूबे नजर आए। इन पोस्टर को साझा करते हुए गुरमीत चौधरी ने लिखा, “तुम मेरे हो’ की दुनिया में डुबकी लगाओ। फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। क्योंकि कई बार, प्यार में पड़ना आसान होता है। इसके बाद जो होता है, वो कहानी है।बता दें कि गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) और ईशा मालवीय की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ (Tum Mere Ho) रेवा क्रिएटिव हाउस और देबगुरु फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई है। फिल्म को आरती एस और देबिना बनर्जी ने प्रोड्यूस किया है। तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, मूवी में लव स्टोरी के साथ-साथ एडवेंचर और एक्शन भी भरपूर मात्रा में देखने को मिलेगा। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी की ये केमिस्ट्री लोगों को पसंद आती है कि नहीं। बता दें कि ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में साथ काम कर चुके हैं










































