VIDEO: ‘तुम बहुत खराब दिखते हो…’ पत्रकार के सवाल पर भड़के ट्रंप, दे डाली फिटनेस सुधारने की सलाह

0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्रकार के सेहत से जुड़े सवाल पर भड़क गए। उन्होंने पत्रकार के शरीर पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘तुम बहुत खराब दिखते हो।’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने एक पत्रकार के सवाल पर नाराजगी जताते हुए उसके ही फिटनेस पर सवाल खड़े कर दिए और उसकी शरीर और लुक को लेकर पर उन्होंने निजी टिप्पणी भी कर दी। ट्रंप ने पत्रकार से कहा कि वह बहुत खराब दिखता है और वह पहले अपनी सेहत पर ध्यान दे और खुद को फिट बनाए। यह पूरा मामला उस समय हुआ, जब पत्रकार ने उनसे उनकी सेहत और कैंसिल की गई चुनावी रैलियों को लेकर सवाल पूछा था।

रैलियों को कैंसिल करने पर पत्रकार ने पूछा था सवाल

दरअसल, गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक रिपोर्टर ने ट्रंप से पूछा कि क्या उनकी तबीयत ठीक नहीं है, जिसकी वजह से उन्होंने कंसास और आयोवा में होने वाली चुनावी रैलियों में शामिल होने का कार्यक्रम रद्द कर दिया? इस सवाल पर ट्रंप भड़क गए। सवाल सुनते ही ट्रंप ने पत्रकार से कहा, “तुम बीमार हो, ऐसा सवाल पूछने के लिए तुम बीमार हो।” जब पत्रकार ने साफ किया कि वह सिर्फ राष्ट्रपति की सेहत के बारे में जानना चाहता है, तो ट्रंप ने उसके बॉडी पर कमेंट करना शुरू कर दिया।पत्रकार को कहा, ‘तुम बहुत खराब दिखते हो’

ट्रंप ने पत्रकार (Journalist) की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह व्यक्ति बिल्कुल फिट नहीं है। उन्होंने पत्रकार की नकल भी की और फिर कहा, “इस आदमी को देखो, यह बहुत अनफिट है।” इसके बाद पत्रकार ने दोबारा पूछा कि क्या उनकी तबीयत ठीक है? इस पर ट्रंप ने कहा कि उनकी सेहत बिल्कुल अच्छी है। उन्होंने दावा किया कि पिछले दो हफ्तों से लगातार काम करने के बावजूद वह पूरी तरह ठीक महसूस कर रहे हैं। हालांकि, इसके बाद भी ट्रंप नहीं रुके। उन्होंने पत्रकार से कहा, “तुम बहुत खराब दिखते हो। अपनी सेहत सुधारो और फिट बनोकंसास और आयोवा की रैलियां क्यों हुईं रद्द?

यह पूरा विवाद ट्रंप के कंसास और आयोवा में होने वाले चुनावी कार्यक्रम रद्द करने के फैसले के बाद शुरू हुआ। इन दोनों राज्यों में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियां होनी थीं। कंसास के सलीना शहर में शनिवार और आयोवा के डब्यूक शहर में रविवार को रैली प्रस्तावित थी। ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें कंसास जाने की जरूरत महसूस नहीं होती। उन्होंने वहां रिपब्लिकन सीनेटर रोजर मार्शल की जीत को लेकर भरोसा भी जताया। बाद में रिपब्लिकन नेशनल कमेटी ने आयोवा की रैली रद्द होने की भी पुष्टि कर दी।19 राज्यों में टेली-रैली करेंगे ट्रंप

रैलियां रद्द होने के बाद ट्रंप के चुनावी फंडिंग समूह MAGA Inc. ने बताया कि राष्ट्रपति अब कम से कम 19 राज्यों में टेली-रैलियों के जरिए प्रचार करेंगे। इनमें कंसास और आयोवा भी शामिल हैं। 1 अक्टूबर से अब तक ट्रंप 19 राज्यों में 25 रैलियां कर चुके हैं। अमेरिका में होने वाले मिडटर्म चुनाव (Mid Term Election In America) से पहले रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन में उनका प्रचार जारी है। दो रैलियां रद्द करने के बावजूद ट्रंप के शुक्रवार को फ्लोरिडा जाने की उम्मीद है, जहां उनका एक और चुनावी कार्यक्रम होना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here