अंतर्राज्यीय गरबा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, उकवा के एसडीएसएस ग्रुप ने मारी बाजी

0

माँसरस्वती महोत्सव में हो रहे विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, माँसरस्वती की दर्शन करने उमड़ा रहा जनसैलाब

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। नगर मुख्यालय में माँ सरस्वती महोत्सव समिति के तत्वाधान में गत दिवस विद्या की देवी माँ वीणा वादिनी की प्रतिमा विराजित कर माँ सरस्वती महोत्सव भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के आठवें दिन गुरूवार को रात में अंतर्राज्यीय गरबा डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं अंतर्राज्यीय गरबा डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे परिधानों, आकर्षक नृत्य शैली और संगीत की मधुर धुनों के बीच आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में क्षेत्र की प्रतिभाओं ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बालाघाट-सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी, कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधीर जैन एवं जिला पंचायत सभापति झामसिंह नागेश्वर, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रसन्न अवधिया, थाना प्रभारी राजमल दायम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिसमें सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने माँसरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। वहीं आयोजित अंतर्रा’यीय गरबा नृत्य प्रतियोगिता में पहुंचे गरबा नृत्य प्रतिभागियों के द्वारा शानदार गरबा नृत्यों की प्रस्तुती दी गई। जिसमें एसडीएसएस गु्रप उकवा ने प्रथम, विशाल नृत्यशाला बालाघाट ने द्वितीय एवं शक्ति गु्रप लालबर्रा ने तृतीय स्थाना प्राप्त किया है, जिन्हे अतिथियों के हस्ते पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि लालबर्रा का माँसरस्वती महोत्सव धार्मिक कार्यक्रम बन चुका है और मातारानी की कृपा सभी पर बनी रहती है। इसी वजह से महोत्सव में हजारों की संख्या में श्रध्दालुजन मातारानी का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here