मशहूर निर्माता-निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ से अहान पांडे (Ahaan Panday) ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। बीते साल रिलीज हुई यह मूवी दर्शकों के दिलों पर राज करने में सफल रही। वहीं दूसरी ओर अहान पांडे भी लोगों की अपनी एक्टिंग से इम्प्रेस करने में सफल रहे। ‘सैयारा’ की सफलता के बाद अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) ने अहान पांडे की एक बड़ी एक्शन थ्रिलर ऑफर की। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अहान पांडे की इस एक्शन-थ्रिलर में एक लोकप्रिय एक्टर की एंट्री ह गई है। तो चलिए जानते हैं उस अभिनेता का नाम।
अहान पांडे की नेक्स्ट में हुई जिमी शेरगिल की एंट्री
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अहान पांडे की फिल्म में अब मेकर्स ने जिमी शेरगिल (Jimmy Sheirgill) की एंट्री करा दी है। अली अब्बास जफर को लग रहा है कि जिमी शेरगिल फिल्म के लिए परफेक्ट हैं। इस मूवी में जिमी शेरगिल को एक गैंगस्टर की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म में अहान पांडे और जिमी शेरगिल को बड़े परदे पर दो-दो हाथ करते हुए देखना फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज होगा।
जिमी शेरगिल यशराज बैनर के साथ कर चुके हैं काम
जिमी शेरगिल ने यश राज फिल्म्स के साथ दो दशकों को पहले अपना करियर शुरू किया था। उन्हें फिल्म ‘मोहब्बतें’ में देखा गया था, जिसमें शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन अहम रोल में नजर आए थे। फिल्म अपने समय में सुपरहिट साबित हुई थी।










































