असम में विनाशकारी बाढ़ से बहुत बुरे हालात हैं और पूरा जन जीवन अस्त-व्यस्त है। करीब 87 मौतें हो चुकी हैं। इस मुश्किल वक्त में जहां कई सितारों ने असम की मदद का हाथ बढ़ाया है, वहीं राखी सावंत ने कंगना रनौत और रवि किशन पर गुस्सा निकाला है। राखी सावंत ने सवाल उठाया कि अब वो असम की मदद के लिए क्यों नहीं जा रहे? उन्होंने कंगना पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अगर चुगली बंद कर दी हो तो अपने नेताओं को असम जाकर मदद करने को बोलो।
राखी सावंत ने रवि किशन को भी नहीं बख्शा और कहा कि डांस करना बंद कर दें और अब देश सेवा का मौका आया है, तो जाकर सेवा करें। उन्होंने रवि किशन पर झूठ बोलने का भी आरोप लगाया।
कंगना रनौत पर साधा निशाना-चुगली बंद हो गई हो तो
राखी सावंत ने पपाराजी से बात करते हुएअसम के हालातों पर दुख जताया। साथ ही कंगना और रवि किशन पर बरसीं। वह बोलीं, ‘असम में जो बाढ़ आ रही है, उसके लिए मैं बहुत ज्यादा अपसेट हूं। मैं हमारी कंगना से कहना चाहती हूं कि अगर तुमने लोगों के बारे में बिचिंग बंद कर दी है, तो जितने भी तुम्हारे नेता हैं, उन्हें बोलो कि असम जाएं।’










































