आकांक्षा चमोला ने पूछा- लोगों को मेरी खुशी से तकलीफ क्यों? श्री श्री रविशंकर ने याद दिलाई शिव-गंगा की कहानी

0

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होती रहती हैं और इस बार वो इसी बात को लेकर श्री श्री रविशंकर के पास पहुंच गई हैं। उनसे उन्होंने ऐसा सवाल किया जिसके वीडियोज हर तरफ वायरल हो गए हैं। आकांक्षा ने बताया कि उनका लोग बहुत मजाक उड़ाते हैं। वो खुश रहती हैं तो लोग उनकी खुशी को देखकर भी चिढ़ते हैं। श्री श्री रविशंकर ने आकांक्षा को शिव और गंगा का उदाहरण देकर समझाया कि वो जो कर रही हैं वो सही है या गलत।

आकांक्षा चमोला ने पूछा, ‘जय श्री राम गुरुजी। मेरा नाम आकांक्षा चमोला है। मैं मुंबई से हूं। मैं भी एक एक्ट्रेस हूं। मेरी इंडस्ट्री में ऐसा हो रहा है कि हम कुछ भी करते हैं तो लोग जज करने लगते हैं। मुझे इस बात का गिल्ट है कि मैं बहुत खुश हूं और बहुत बबली हूं। आपके प्रोग्राम में आप यही तो कहते हैं कि आप हमेशा हंसते रहो, आप हमेशा मस्ती में रहो, खिलखिलाते रहो। मैं यही करती हूं तो गलत हो जाती हूं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here