नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड दौरे एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। कुलदीप टी20 टीम का हिस्सा नहीं थे। तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए उन्हें चुना गया था लेकिन एक भी मैच में मौका नहीं मिला। शुरुआती 2 मैचों में टीम ने वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल को स्पिन गेंदबाजों के रूप में मौका दिया, क्योंकि वह बैटिंग भी कर सकते थे। तीसरे मैच में सुंदर के साथ ही जसप्रीत बुमराह नहीं खेले। टीम में चार पेसर्स को शामिल किया गया और कुलदीप बेंच पर ही रह गए।
आर अश्विन ने कुलदीप पर क्या कहा?
गौतम गंभीर के हेड कोच बनने से अभी तक भारत ने 104 मैच खेले हैं। इसमें कुलदीप यादव को सिर्फ 38 में मौका मिला है। आर अश्विन ने कहा, ‘कुलदीप को बिल्कुल भी नहीं खेलना चाहिए, इसकी कोई जरूरत नहीं है। यह बल्लेबाजों का दौर है, जो कभी भी गेंदबाज के आत्मविश्वास और लय को नहीं समझ सकते। मैं भारतीय क्रिकेट का बहुत बड़ा फैन हूं। मैं हमेशा भारतीय क्रिकेट के बारे में सोचता रहता हूं। यहां तक कि जब आईपीएल चल रहा होता है, तब भी मैं यही सोचता हूं कि इससे भारतीय क्रिकेट को क्या फायदा हो सकता है?’










































