Dhurandhar 2 OTT Release Netflix India: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया था। फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। फिल्म धुरंधर की कमाई से लेकर कहानी तक को लेकर बात हो रही है। फिल्म धुरंधर 2 ने बड़े पर धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर भी दस्तक देने वाली है। फिल्म धुरंधर 2 अब इंडिया में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। तो चलिए जानते हैं फिल्म धुरंधर 2 इंडिया में नेटफ्लिक्स पर कब रिलीज होगी।
इस दिन होगी रिलीज
एक्टर रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म धुरंधर 2 एक बार फिर से खबरों में हैं। फिल्म धुरंधर 2 की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म धुरंधर 2 को नेटफ्लिक्स ने कई देशों में रिलीज कर दिया है। अब फिल्म धुरंधर की इंडिया में नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है। फिल्म धुरंधर 2 इंडिया में नेटफ्लिक्स पर 19 जून को रिलीज होगी। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर आ रही फिल्म धुरंधर 2 में काफी कुछ नया देखने को मिलने वाला है। फिल्म के कुछ सीन्स जो बड़े पर्दे रिलीज होने के बाद काट दिया गया था, उनको भी नेटफ्लिक्स पर आ रही मूवी में जोड़ दिया गया है।
फिल्म में नजर आए ये सितारे
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर 2 रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी अहम रोल में नजर आए थे। इसके अलावा फिल्म में कई स्टार्स का कैमियो भी देखने को मिला था। फिल्म धुरंधर 2 की ओटीटी रिलीज को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।










































