RCB vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: इंडियन प्रीमियर लीग के 34वें मैच में आज गुजरात टाइटंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स से होगा। यह मुकाबला चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो फिलहाल आरसीबी की टीम तीसरे पोजिशन पर है। 6 मैच में 4 जीत के साथ आरसीबी के 8 अंक हैं। गुजरात टाइटंस की टीम 7वें पोजिशन पर हैं। 6 मैच में उसके नाम 3 जीत के साथ 6 अंक हैं। हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीम बराबरी पर है। अब तक खेले गए 6 मैच में 3 में आरसीबी और 3 में गुजरात टाइटंस को जीत मिली है। चिन्नास्वामी की बात करें तो यहां खेले गए 3 मुकाबलों में दो में गुजरात को जीत मिली है।
आज के मैच में आरसीबी और जीटी की प्लेइंग इलेवन
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन (RCB Playing XI)-फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा।
गुजरात की प्लेइंग इलेवन (GT Playing XI)- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।








































