अबू धाबी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को पांच देशों की यात्रा के पहले पड़ाव के रूप में खाड़ी स्थित भारत के अहम सहयोगी संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। अबू धाबी में दोनों नेताओं की मुलाकात में ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र में अहम समझौतों पर सहमति बनी है। हालांकि, पीएम मोदी अबू धाबी में केवल चार घंटे रुक रहे हैं, लेकिन इस छोटे से पड़ाव पर दुनिया की नजर बनी है। उनका यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब पश्चिम एशिया का तनाव समुद्री संकट का रूप ले चुका है।
होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही रुकी हुई है, जिसके चलते दुनिया में ऊर्जा की तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता नाजुक मोड़ पर खड़ा है। ऐसी स्थिति में पीएम मोदी की UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद जायद अल नाहयान से मुलाकात बेहद अहम हो जाती है। अमीराती एक्सपर्ट अहमद ताहा ने पीएम मोदी की UAE यात्रा को नए अध्याय की शुरुआत कहा है।










































