उत्तराखंड की बेटी न होती तो भैंस चरा रहे होते’, घुसपैठिया बोलने पर CM योगी ने अखिलेश को दिया जवाब

0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का रिश्ता ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक है। उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत भी उत्तराखंड से ही थे। उन्होंने कहा कि गंगा, यमुना, सरयू, राप्ती और रामगंगा जैसी पवित्र नदियों का उद्गम उत्तराखंड से होता है।

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहे जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताना संकीर्ण और विभाजनकारी मानसिकता का परिचायक है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग देवभूमि के लोगों का अपमान करते हैं, जबकि घुसपैठियों को गले लगाते हैं और माफिया तत्वों को संरक्षण देते हैं। सीएम योगी ने अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर कहा कि ‘उत्तराखंड की बेटी न होती तो वह व्यक्ति सैफई में कहीं भैंस चरा रहा होता।’

‘उत्तराखंड महोत्सव 2026’ को संबोधित किया

योगी आदित्यनाथ बुधवार को लखनऊ स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत उपवन में आयोजित ‘उत्तराखंड महोत्सव 2026’ को संबोधित कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को सपा प्रमुख अखिलेश यादव की उस कथित टिप्पणी का जवाब माना जा रहा है, जिसने पिछले महीने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था। आरोप है कि अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में रहने वाले उत्तराखंड के लोगों को ‘घुसपैठिया’ कहा था।

उत्तराखंड का देश के विकास में बड़ा योगदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का रिश्ता ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक है। उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत भी उत्तराखंड से ही थे। उन्होंने कहा कि गंगा, यमुना, सरयू, राप्ती और रामगंगा जैसी पवित्र नदियों का उद्गम उत्तराखंड से होता है। ऐसे में उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। योगी ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों पर सवाल उठाने वाले देश की रक्षा में उनके योगदान को भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का कोई युवा जब देश की सीमाओं पर तैनात होता है तो उसके लिए यह मायने नहीं रखता कि उसकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश में है या राजस्थान में। उसके लिए देश की सुरक्षा सर्वोपरि होती है।

माफिया के प्रति सहानुभूति रखने वालों पर भी निशाना

मुख्यमंत्री ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि सीमित बुद्धि वाले लोग महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचने के बाद अक्सर अमर्यादित व्यवहार करने लगते हैं। जनता ऐसे लोगों को बार-बार नकारती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों की सहानुभूति लोक परंपराओं, संस्कृति और आस्था के बजाय कुख्यात माफिया तत्वों के साथ रहती है। माफिया के किसी सदस्य की मौत होने पर ऐसे लोग आंसू बहाते हैं।

जनरल बिपिन रावत-अजीत डोभाल का किया जिक्र

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, पंच प्रयाग और कैंची धाम जैसे उत्तराखंड के तीर्थस्थल हमारी साझा विरासत हैं। इसी तरह अयोध्या, काशी, मथुरा-वृंदावन, प्रयागराज, विंध्यवासिनी धाम और नैमिषारण्य भी हमारी सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा हैं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का उल्लेख करते हुए कहा कि अंग्रेजी शासन के दौरान निर्दोष भारतीयों पर गोली चलाने का आदेश मिलने के बावजूद उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया था।

मुख्यमंत्री ने देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी। साथ ही पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का जिक्र करते हुए कहा कि देवभूमि ने देश को कई महान व्यक्तित्व दिए हैं।

अबू धाबी में अमेरिका की मध्यस्थता में रूस और यूक्रेन के बीच दो दिवसीय वार्ता बिना किसी बड़े नतीजे के खत्म हुई। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी कब्जे वाले क्षेत्र छोड़ने से इनकार किया है।रूस और यूक्रेन के बीच करीब 5 साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिकी मध्यस्थता में हुई दो दिवसीय उच्चस्तरीय वार्ता बिना किसी बड़े राजनीतिक समझौते के समाप्त हो गई है। संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में हुई इस बैठक में दोनों पक्षों के बीच शांति समझौते को लेकर फासले अब भी बरकरार हैं, हालांकि सबसे बड़ी राहत यह रही कि दोनों देश कैदियों के बड़े पैमाने पर अदला-बदली (POW Exchange) के लिए सहमत हो गए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और मध्यस्थता टीम का हिस्सा रहे जेरेड कुशनर ने अबू धाबी वार्ता के बाद बताया कि इस बैठक का सबसे सकारात्मक पहलू यह रहा कि दोनों पक्ष अब तक के सबसे बड़े मानवीय कैदियों के आदान-प्रदान के लिए तैयार हो गए हैं, जिसके आंकड़ों को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा। रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख व्लादिमीर मेडिंस्की और यूक्रेनी प्रतिनिधि रुस्तेम उमेरोव ने भी इस योजना की पुष्टि की है। रूसी अधिकारी अलेक्जेंडर जोरिन के मुताबिक, कैदियों की अदला-बदली अगले दो से तीन सप्ताह में हो सकती है। इसके तहत दोनों देशों के बड़ी संख्या में युद्धबंदियों की रिहाई की उम्मीद है।

पुतिन और जेलेंस्की से मिलेंगे अमेरिकी दूत

कुशनर ने बताया कि वह और अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ गुरुवार को मॉस्को जाएंगे, जहां उनकी मुलाकात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से होगी। इसके बाद वे आयरलैंड के डबलिन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मिलेंगे। जेलेंस्की ने कैदियों की अदला-बदली को सकारात्मक कदम बताया, लेकिन साथ ही दो टूक कहा है कि यूक्रेन शांति के बदले रूस के कब्जे वाले अपने क्षेत्रों को नहीं छोड़ेगा। वहीं, मेडिंस्की ने वार्ता को शांति की दिशा में उपयोगी बताया।

यूरोपीय देशों की भूमिका पर मतभेद

बातचीत में युद्ध के बाद दोनों देशों की सुरक्षा व्यवस्था और रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी क्षेत्रों का भविष्य सबसे बड़े मुद्दे बने रहे। वार्ता में यह मुद्दा भी उठा कि क्या यूरोपीय देशों, यूरोपीय संघ और नाटो को इस शांति प्रक्रिया में शामिल किया जाना चाहिए। जिसको लेकर मतभेद भी सामने आए। रूस नहीं चाहता कि यूरोपीय देश इसमें सीधे शामिल हों, जबकि यूक्रेन का कहना है कि यूरोप की भागीदारी के बिना युद्ध समाप्त करना संभव नहीं होगा।

इस बीच, यूक्रेन और रूस के बीच हमले लगातार जारी हैं। यूक्रेन के अधिकारियों के मुताबिक, ओडेसा क्षेत्र के एक बाजार पर रूसी हमले में तीन लोगों की मौत हुई और 11 घायल हुए। वहीं, जापोरिज्जिया और खार्किव में हमलों से सात लोग घायल हुए। रूस ने दावा किया कि उसने रातभर में यूक्रेन के 627 ड्रोन मार गिराए। उधर, रूसी तेल निर्यात के प्रमुख बंदरगाह उस्त-लुगा में ड्रोन हमले के बाद आग लगने और तीन कर्मचारियों के घायल होने की सूचना है।

इस बीच, दक्षिणी यूक्रेन में रूसी सेना के लिए लड़ रहे 49 वर्षीय इंडोनेशियाई नागरिक के पकड़े जाने की खबर भी सामने आई है। इंडोनेशियाई दूतावास यूक्रेन में हिरासत में मौजूद इस व्यक्ति तक पहुंच की कोशिश कर रहा है। उसने कथित तौर पर दावा किया है कि उसे निर्माण कार्य के अनुबंध का झांसा देकर धोखे से रूसी सेना में भर्ती किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here