ऊषा उत्थुप ने ममता बनर्जी की हार पर कसा तंज? ‘दीदी गो’ गाने पर मचा बवाल तो दी सफाई- बेवजह मत घसीटो

0

हाल ही हुए पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनावों में ममता बनर्जी की पार्टी को मुंह की खानी पड़ी थी। उनकी करारी हार पर जहां एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने नाम लिए बिना तंज कसा था, वहीं सिंगर ऊषा उत्थुप ने भी मजाक उड़ाया था। सोशल मीडिया पर ऊषा उत्थुप के एक कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर कई यूजर्स ने दावा किया है कि इसमें ऊषा उत्थुप ने ममता बनर्जी की हार का मजाक उड़ाते हुए गाना गाया है। वीडियो में ऊषा उत्थुप एक गाना गाते हुए नजर आ रही हैं, जिसमें बीच में बोल आते हैं ‘दीदी गो’…इसी के कारण ऊषा उत्थुप विवादों में फंस गई हैं और अब वेटरन सिंगर ने इस पर सफाई दी है।ऊषा उत्थुप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की कि बेवजह उन्हें किसी तरह के विवाद में न घसीटा जाए और इससे उनका कुछ लेना-देना नहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here