तेहरान: ओमान के डुक्म पोर्ट पर खड़े जहाज पर बीमारी के चलते एक भारतीय नाविक की मौत हो गई है। मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने बताया है कि जिनकी जान गई है, वह तमिलनाडु के रहने वाले सेकंड ऑफिसर निशांत उर्थनाथन थे। मौत के समय वह MT सेलेस्टियल जहाज पर सवार थे और उनका शव जहाज पर ही है। यह जहाज अभी भी ओमान तट के पास फंसा हुआ है। जहाज के कैप्टन ने एक वीडियो के जरिए स्थिति की जानकारी देते हुए मदद की गुहार लगाई है। अमेरिकी नाकेबंदी के चलते कई जहाज ओमान तट और होर्मुज के पास फंसे हैं।
ओमान तट के पास खड़े MT Celestial पर तैनात 35 साल के सेकंड ऑफिसर तमिलनाडु के निशांत उर्थनाथन 11 जून को गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बाद गुजर गए। उनकी बॉडी जहाज पर ही रखी गई है। जहाज पर बर्फ या कोई दूसरा इंतजाम नहीं है। ऐसे में उनकी डेडबॉडी को डिकॉम्पोज होने से बचाने की कोशिश में क्रू मेंबर ठंडे पानी की बोतलों का इस्तेमाल कर रहे हैं










































