Dipika Kakar Admitted In Hospital: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती हुई हैं। खुद शोएब इब्राहिम ने फोटो शेयर कर एक्ट्रेस की झलक दिखाई।Dipika Kakar Admitted In Hospital: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। दीपिका कक्कड़ अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह छोटे पर्दे से बेशक दूर हैं, लेकिन अपने व्लॉग्स शेयर कर फैंस से जुड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। लेकिन इन सबके बीच दीपिका कक्कड़ एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती हुई हैं। खुद शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने अस्पताल से उनकी झलक साझा की। दीपिका कक्कड़ के हाथ में पट्टी देख फैंस भी चिंतित हो गए, हालांकि शोएब इब्राहिम ने बताया कि एक्ट्रेस इंफ्यूजन के लिए अस्पताल पहुंची हैं। शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की, जिसमें दीपिका कक्कड़ के हाथ में पट्टी बंधी हुई थी। लेकिन एक्ट्रेस ने इस दौरान शोएब इब्राहिम का हाथ थामा हुआ था। वहीं शोएब इब्राहिम ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “इंफ्यूजन डे।” बता दें कि दीपिका कक्कड़ का पहले भी दो बार इंफ्यूजन हुआ था। हालांकि इसके बाद एक्ट्रेस की तबीयत थोड़ी नासाज हो जाती है। एक्ट्रेस ने बताया था कि पहले इंफ्यूजन के बाद उन्हें खांसी आनी शुरू हो गई थी और वह थोड़ा कमजोर महसूस कर रही थीं। लेकिन अभी तक दीपिका कक्कड़ की ओर से कोई हेल्थ अपडेट नहीं दिया गया हैशोएब इब्राहिम पर मंडराया पैसों का संकट?
शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने हाल ही में अपने पैसों से जुड़े संकट के बारे में बात की। एक्टर का कहना है कि वह एक रेस्त्रां खोलना चाहते थे। शोएब ने इकस बारे में कहा, “मैं एक रेस्त्रां खोलना चाहता था, लेकिन मैं मेन्यू बहुत सीमित रखता। मैं मेन्यू में बहुत सारी चीज नहीं चाहता था। हमने इस बारे में सोचा और नाम भी तय कर लिया था ‘बावर्ची खाना’ या इससे ही जुड़ा।” शोएब इब्राहिम ने बताया कि पैसों की तंगी के कारण उनका ये प्लान कुछ वक्त के लिए रुक गया है। एक्टर ने कहा, “पैसों से जुड़ी चीजें अभी ऊपर-नीचे हो रही हैं। आपको पता है कि ये सब पिछले दो से चार महीने में हुआ है। लेकिन इंशाअल्लाह हम ये जरूर करेंगे।”










































