क्या प्रीति जिंटा को डेट किया था? 16 साल बाद ब्रेट ली ने खोला मुंह, पंजाब किंग्स की मालकिन पर ये बोले

0

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का भारत से रिश्ता 3 दशक पुराना है। क्रिकेट के दिनों में पहली बार मुंबई पहुंचे ली आज भी इस शहर को अपना दूसरा घर मानते हैं। हाल ही में मुंबई दौरे के दौरान उन्होंने शहर की यादों, यहां के मानसून और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा के साथ जुड़ी पुरानी अफवाहों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि प्रीति के साथ उनका रिश्ता सिर्फ दोसती तक सीमित था। साथ ही बताया कि उन्होंने कभी किसी बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट नहीं किया है।

प्रीति जिंट के साथ रिश्तों पर दिया बयान

एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ उनके कथित रिश्तों को लेकर सवाल किया गया तो ब्रेट ली ने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने कभी किसी बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट नहीं किया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि यह सिर्फ अफवाहें थीं और इनमें कोई सच्चाई नहीं थी।

प्रीति जिंटा के साथ अपने रिश्ते पर भी उन्होंने खुलकर प्रतिक्रिया दी। दोनों के अफेयर की अफवाहें साल 2008 से लेकर 2011 तक चर्चा में थी। ली ने कहा कि प्रीति जिंटा उनकी अच्छी दोस्त थीं और आज भी हैं। उन्होंने बताया कि उस समय प्रीति पंजाब की आईपीएल टीम की मालिक थीं। ली ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद समझदार और सम्मानित महिला हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों ने कई तरह की बातें बनाईं, लेकिन उन्हें इन अफवाहों से कभी फर्क नहीं पड़ा क्योंकि वह सच जानते थे। उनके अनुसार, लोगों का काम अटकलें लगाना है, लेकिन उन्होंने कभी इन बातों को अपने जीवन पर हावी नहीं होने दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here