केंद्र सरकार की पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय मदद 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में उनके आधार से लिंक आधार खातों में दी जाती है। अब तक 23 किस्तों में 4.46 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि किसानों तक पहुंचाई जा चुकी है। ऐसे में सवाल उठता है कि आपके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की राशि पहुंची है या नहीं?
गौर करने वाली बात है कि इस योजना में उन्हीं किसानों को लाभ मिलता है जिनका भू-सत्यापन यानी कि लैंड सीडिंग बैंक खाता-आधार लिंक और e-KYC पूरा हो। यह चेक करने के लिए कि आपके खाते में किस्त आई है या नहीं आप अपने फोन पर ही तीन तरीकों से स्टेटस को चेक कर सकते हैं।
- आप ऑफिशियल पीएम किसान सम्मान निधि वेबसाइट की मदद से चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में राशि आई है या नहीं।
- इसके लिए पहले pmkisan.gov.in खोलें।
- इसके बाद नीचे की ओर स्क्रोल करके Farmers Corner में Know Your Status पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिखाई दे रहा कैप्चा कोड डालें।
- अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर न हो, तो Farmers Corner में दिए Know Your Registration Number पर क्लिक करके मोबाइल नंबर और आधार की मदद से आप उसे पता कर सकते हैं।
- इसके बाद Get OTP पर क्लिक करें।
- अब अगर आपके स्टेट्स में FTO Processed में Yes और Payment Success दिख रहा है, तो आपकी किश्त खाते में आ चुकी है।













































