सूर्य गोचर सिंह राशि में 17 अगस्त को होने जा रहा है। सूर्य का गोचर सिंह राशि में सुबह में 7 बजकर 58 मिनट पर हो रहा है। सूर्य का सिंह राशि में गोचर भाद्रपद संक्रांति कहा जाता है। इस दिन संक्रांति के दिन दान पुण्य और स्नान का जो विधान है उसके अनुसार, सूर्योदय से 2 बजकर 22 मिनट तक का समय पुण्य काल रहेगा। सूर्य का यह गोचर कई मायनों में बेहद खास रहने वाला है। क्योंकि, सूर्य और केतु की युति सिंह राशि में होगी। केतु का गोचर भी इस समय सिंह राशि में ही है। ऐसे में सूर्य और केतु की युति होने से ग्रहण योग बनेगा। लेकिन, स्वराशि में सूर्य का गोचर सिंह समेत कई राशियों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। साथ ही सूर्य का यह गोचर ग्रहण के उपरांत सिंह राशि में होने जा रहा है। सूर्य के गोचर से सिंह, धनु सहित 5 राशियों को अच्छा लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं सूर्य को गोचर से किन किन राशियों को लाभ मिलेगा।













































