खेत जाते समय महिला पर मधुमक्खियों का हमलागंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

0

बालाघाट

वारासिवनी थाने के ग्राम मांझापुर में गुरुवार सुबह एक महिला पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में महिला घायल हो गई। घायल महिला सावित्री पति राजकुमार डहरवाल 42 वर्ष को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 मई को सुबह 9 बजे सावित्री अपने घर से पैदल खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के लगातार डंक मारने से घबराई सावित्री जान बचाने के लिए भागते हुए किसी तरह घर पहुंचीं। लेकिन मधुमक्खियों का झुंड उनके पीछे घर तक आ गया।
परिजनों ने तुरंत पंप चलाकर पानी की धार से मधुमक्खियों को भगाने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही पति राजकुमार डहरवाल भी मौके पर पहुंच गए और घायल सावित्री को मोटरसाइकिल से तत्काल जिला अस्पताल बालाघाट लेकर पहुंचे।जहां उनका उपचार जारी है।बताया गया है कि सावित्री का परिवार खेती-किसानी पर निर्भर है। उनके पति खेती के साथ-साथ फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य भी करते हैं। परिवार में एक बेटा और एक बेटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here