मनीला: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच फिलीपींस की राजधानी मनीला द्विपक्षीय बैठक हुई है। इस दौरान जयशंकर ने कहा है कि उन्होंने अपने चीनी समकक्ष वांग यी से कहा कि दोनों देशों को अपने रिश्तों के अहम पहलुओं, खासकर निष्पक्ष मार्केट में पैठ और व्यापार संतुलन पर ध्यान देने की जरूरत है। मनीला में एक क्षेत्रीय बैठक के दौरान वांग यी से मिलने के बाद एक्स पर एक पोस्ट में जयशंकर ने कहा ‘सप्लाई चेन की भविष्य में आपूर्ति की निश्चितता को लेकर भी चिंताएं हैं।इसके अलावा जयशंकर ने ये भी कहा कि सीमावर्ती इलाकों में शांति और स्थिरता सामान्य संबंधों के लिए जरूरी शर्त है। अक्टूबर 2024 से दोनों पक्ष इस अहम मकसद को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। इस पर हमें लगातार ध्यान देने की जरूरत बनी रहेगी। वहीं भारत की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में चीन को ब्रिक्स के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया गया है। प्रेस रिलीज के मुताबिक जयशंकर ने वांग यी से कहा ‘इस साल भारत BRICS का अध्यक्ष है। मैं इस मौके पर चीन की तरफ से हमारी अध्यक्षता के दौरान BRICS की विभिन्न गतिविधियों और पहलों को दिए गए समर्थन की सराहना करना चाहता हूं।’










































