चूल्हे पर चाय बनाते समय लगी आग

0

65 वर्षीय वृद्धा की झुलसने से मौत

बालाघाट/
चाय बनाते समय आग से झुलसने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती 65 वर्षीय वृद्धा तरासन बाई की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतिका तरासन बाई के पति बृजलाल भगत 65 वर्ष ग्राम जाम थाना कटंगी निवासी है। जिला अस्पताल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद इस वृद्धा का शव परिजनों को सौंप दिया है। मर्ग कायम कर डायरी अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना कटंगी भेजी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तरासन बाई भगत के परिवार में बहू पंचफुला भगत, 35 वर्ष और दो नातिन हैं। परिवार खेती-किसानी करता है। तरासन बाई के बेटे का निधन 11 वर्ष पहले हो चुका था।
15 जून की सुबह 8:00 बजे बहू पंचफुला अपने दोनों बच्चों के साथ ट्रेन से सावंगी के लिए निकली थी। घर में तरासन बाई अकेली थीं। सुबह करीब 9:00 बजे वे चूल्हे पर चाय बना रही थीं। इसी दौरान चूल्हे की आग भभक उठी और तरासन बाई बुरी तरह झुलस गईं।
चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने बचाव कर उन्हें कटंगी अस्पताल में भर्ती कराये थे। सूचना मिलते ही बहू पंचफुला भी कटंगी अस्पताल पहुंच गई। प्राथमिक उपचार के बाद तरासन बाई को जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया।जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रात 11:00 बजे तरासन बाई की मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल के फ्रीजर में रखवाया गया था। 16 जून की सुबह जिला अस्पताल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मर्ग डायरी घटना स्थल से संबंधित थाना कटंगी भिजवा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here