बिजली बिल बकाया वसूली के लिए मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण बकाया नहीं चुकाने पर कार्रवाई तेज, घरों से फ्रिज, कूलर और बाइक जब्तकर दिया है। बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए टीम ने कई बकायादार उपभोक्ताओं के घरों से घरेलू सामान जब्त किया।
वहीं एक उपभोक्ता के घर कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया गया। कंपनी अधिकारियों के अनुसार, बार-बार नोटिस देने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई है, जो आगे भी जारी रहेगी।










































