झाबुआ। इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर पिटोल से करीब पांच किलोमीटर दूर बावड़ी बस स्टैंड पर शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक यात्री बस को एक आयशर वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान बस खड़ी हुई थी और उसमें यात्री सवार हो रहे थे। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया और किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। हालांकि इस दौरान दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
जानकारी अनुसार राणापुर से कुंदनपुर और पिटोल होकर झाबुआ आ रही मां शक्ति बस क्रमांक MP 45 P 0261 सुबह करीब साढ़े आठ बजे बावड़ी बस स्टैंड पर खड़ी होकर यात्रियों को बैठा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित आयशर वाहन क्रमांक MP 13 G 4628 ने बस को जोरदार टक्कर मार दी।










































