भक्तों में दिखा खासा उत्साह दूसरे दिन तक चला विसर्जन का दौर
पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। नगर सहित क्षेत्र में शारदेय नवरात्र पर्व का समापन विजयदशमी के साथ २० अक्टूबर को हो गया। इसके अगले दिन दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम सार्वजनिक समितियां के द्वारा प्रारंभ किया गया। जिसमें हर्ष उल्लास के साथ धूमधाम से विसर्जन किया गया। इस नवदिवसीय नवरात्र पर्व का समापन दशहरा पर्व के साथ हुआ है और सार्वजनिक पंडालों में विराजित मॉ जगदम्बे की प्रतिमाएं बुधवार को विसर्जन के लिये भक्तों ने अपनी माता के ऊपर आस्था रखी। सडक़ो पर धूमधाम और डीजे की धूम देखने को मिली हर्षोल्लास के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन का दौर शाम से प्रारंभ हुआ जो देर रात्रि तक जारी रहा और बड़ी नहर, तालाब व नदियों में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के पूर्व शांतिपूर्व तरीके से समितियों के द्वारा मॉ जगदम्बे की शोभायात्रा निकाली गई जो नगर का भ्रमण करते हुए नदी नहर तालाब पहुंची । जहां माता.रानी की पूजा अर्चना कर सदा आर्शिवाद बनाये रखने की कामना के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
भक्तो ने क्षमा याचना के साथ माता को दी बिदाई
नगर के हैदराबाद मोहल्ला के महिला मंडल दुर्गाउत्सव समिति, गुरुनानक दुर्गात्सव समिति, गांधी चौक स्थित जय जनजागृति दुर्गात्सव समिति,नव युवक दुर्गोत्सव भाजी मंडी समिति, माँ वैष्णवी दुर्गाउत्सव समिति बस स्टैंड, अनाज गंज दुर्गाउत्सव समिति, जय माँ जगदम्बा दुर्गाउत्सव सहित अन्य समितियों से माता रानी की भव्य रूप में शोभायात्रा निकालकर उन्हे बिदाई दी गई। सभी ने बड़ी नहर पहुंचकर मॉ जगदंबे की आरती कर प्रतिमा विसर्जन किया। इस ९ दिवसीय पर्व में सार्वजनिक पण्डाल के समिति पदाधिकारी एवं भक्तजनों ने माता रानी की भक्तिभाव के साथ आराधना कर नगर, क्षेत्र एवं परिवार में सुख, शांति एवं समृध्दि बनाये रखने एवं पर्व के दौरान जाने अनजाने में कुछ गलतियां हुई हो उसके लिए क्षमा करने की कामना की गई।
नवदुर्गा उत्सव सिविल क्लब का ऐतिहासिक रहा २३ वां वर्ष
नगर में २३ वां वर्ष में नव दुर्गात्सव समिति सिविल क्लब ने डीजे की धुन पर सार्वजनिक पण्डाल में बैठी माता रानी की आकर्षक मनमोहक प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विदित हो कि नवरात्र पर्व के दौरान इस पंडाल में जहां गरबा नृत्य हुआ वहीे उस गरबा को अति भव्य करने का कार्य किया गया। साथ ही माता रानी का दरबार भी उड़ीसा के भगवान जगन्नाथ मंदिर की थीम पर महल के रूप में कलकत्ता के कलाकारों ने बनाया। जहाँ माँ की आराधना कर दशहरा पर्व के अवसर पर २० अक्टूबर को भंडारा रूपी महाप्रसादी का वितरण भक्तजनों को किया गया। जिसके बाद २१ अक्टूबर को माता.रानी की भव्य शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण करते हुए सीधे बड़ी नहर समिति सदस्य पहुॅचे जहां पूरे विधि विधान से विसर्जन किया गया। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी समिति के द्वारा डीजे की धुन पर माता रानी की शोभायात्रा निकाल कर मॉ के भक्तजनों के द्वारा जमकर नृत्य व गुलाल उड़ा कर माता रानी की बिदाई दी। इस दौरान भगवान खाटू श्याम ,हनुमान ,सांई बाबा एवं अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। उक्त संबंध में समिति अध्यक्ष संजय सिंह कछवाहा ने बताया कि २१ अक्टूबर को माता रानी की बिदाई की गई है। इस वर्ष नवरात्र पर्व को भव्य बनाने के लिए कार्य किया गया आने वाले वर्ष में और भव्य कार्यक्रम किए जाएंगे। इस वर्ष गरबा कार्यक्रम एवं पंडाल में भव्यता देने का कार्य किया गया । जिसमें कलकत्ता के कारीगरों ने पंडाल का निर्माण किया तो वहीं गरबे में का ढोल के साथ बाहरी कलाकारों ने प्रस्तुति दी। आगामी २५ अक्टूबर को भव्य बॉलीवुड नाइट के साथ लकी ड्रॉ खोला जाएगा। जिसमें हिंदी सिनेमा के फि ल्मी गायक विनोद राठौर सहित अन्य कलाकार अपना जलवा बिखेरेगें। इस अवसर पर नगर सहित क्षेत्र के लोगों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील समिति अध्यक्ष संजय सिंह कछवाहा ने की है।
शांतिपूर्ण ढंग से सम्राट नगर के भक्तों ने माँ का किया विसर्जन
नगर के वार्ड नंबर १,२,३ स्थित सम्राट नगर दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा २१ अक्टूबर को मां भगवती की भव्य प्रतिमा का शांतिपूर्ण ढंग से नहर में विसर्जन किया गया। यह नवरात्र पर्व सार्वजनिक पंडाल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां पर मां भगवती के नौ स्वरूप की स्थापना कर नव दिवस तक आराधना करने के उपरांत १९ अक्टूबर को हवन पूजन कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। इसके बाद २१ अक्टूबर को मां भगवती की शांति पूर्वक शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण करते हुए बड़ी नहर में विसर्जन किया गया। इसमें समिति सदस्यों के द्वारा नवरात्र के दौरान हुई हर एक गलती के लिए मां भगवती के सामने कान पडक़र उठक बैठक लगाकर क्षमा याचना की गई।
पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
प्रशासन के द्वारा नगर सहित क्षेत्र के विभिन्न विसर्जन स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती कर नजर बनाकर रखी गई। इस विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नही घाटी और व्यवस्था चाक चौबंद रही। इसके लिये पुलिस ने अपनी जिम्म्मेदारी पूरी तरह से निभाई है और विसर्जन स्थल पर पुलिस बल मुस्तैद रहा। जहाँ नगर पालिका के द्वारा साफ सफ ाई के साथ प्रकाश व्यवस्था बनाकर रखी गई। इस पूरे समय थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके, एसडीओपी के द्वारा पूरे क्षेत्र में नजर बनाकर रखने के साथ भ्रमण किया जाता रहा।










































