देश को दहलाने की साजिश नाकाम! जैश-ए-मोहम्मद का टेरर मॉड्यूल बेनकाब, गुजरात और एमपी से 8 संदिग्ध गिरफ्तार

0

Gujarat ATS: गुजरात को दहलाने और राज्य में अपने पैर पसारने की आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) की एक बड़ी साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया है। गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) ने मध्य प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर एक साझा कार्रवाई में जैश से जुड़े आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि ये सभी आरोपी गुजरात के अलग-अलग जिलों में रहकर जैश-ए-मोहम्मद (Jaish e Mohammed Terror Module) के लिए एक एक्टिव स्लीपर सेल या आतंकी नेटवर्क तैयार करने में जुटे हुए थे।

सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को जाल में फंसाने की आशंका

पकड़े गए आरोपियों में से अधिकांश की उम्र 18 से 22 साल के बीच है। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से तीन आरोपी पाटन के ‘जामिया अबुल हसन मदरसे’ से और एक आरोपी नवसारी के ‘जामिया रहमानिया’ से जुड़ा हुआ है।

जांच एजेंसियों को अंदेशा है कि युवाओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें देश विरोधी गतिविधियों में धकेलने की कोशिश की जा रही थी। इस पूरे गिरोह का एक आरोपी मध्य प्रदेश के देवास से भी पकड़ा गया है।

कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज

गुजरात एटीएस ने पकड़े गए सभी आठ आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) की धारा 13, 17, 18, 38, 39 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 148 व 61 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस पूरे ऑपरेशन को लेकर गुजरात एटीएस आज शाम 5:00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने जा रही है, जिसमें कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

  1. अहमद अब्दुल्ला गाजीवाला उर्फ अबू उबैदा (19 वर्ष) – निवासी: भागल, पालनपुर, बनासकांठा।
  2. इब्राहिम मोहम्मद हुसैन घाघा उर्फ अबू हमजा (30 वर्ष) – निवासी: भागल, पालनपुर, बनासकांठा।
  3. मुदस्सिर अब्दुल्ला गाजीवाला उर्फ अबू अया (22 वर्ष) – निवासी: भागल, पालनपुर, बनासकांठा।
  4. जकारिया दुरानी मोहम्मद अम्मार घाघा उर्फ इब्न अम्मार (21 वर्ष) – जामिया अबुल हसन मदरसा, सिद्धपुर, पाटन।
  5. मुफ्ती फौजान इस्माइल दौआ उर्फ मुफ्ती साहब (40 वर्ष) – जामिया अबुल हसन मदरसा, सिद्धपुर, पाटन।
  6. मोहम्मद अमीन शेरा उर्फ अमीन पालनपुरी (21 वर्ष) – जामिया अबुल हसन मदरसा, सिद्धपुर, पाटन।
  7. मोहम्मद अब्दुल रहमान सावदी उर्फ अबू उनिसा (22 वर्ष) – जामिया रहमानिया खंभिया, नवसारी।
  8. बिलाल दुरानी मोहम्मद अम्मार घाघा उर्फ अबू दुजाना (18 वर्ष) – निवासी: वारसी नगर, देवास, मध्य प्रदेश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here