‘धुरंधर’ सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने फैंस को लगाया चूना! 3 घंटे की देरी, गाने पर लिप-सिंक, कॉन्सर्ट में छीछालेदर

0

हैदराबाद में हाल ही में हुए कॉन्सर्ट के बाद सिंगर जैस्मीन सैंडलस सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का शिकार हो गई हैं, क्योंकि कई लोगों ने इस इवेंट को लेकर निराशा जताई है। कई फैंस का दावा है कि सिंगर तय समय से लगभग तीन घंटे देरी से स्टेज पर आईं और उन्होंने परफॉर्मेंस के कुछ हिस्सों में लिप-सिंकिंग की। जैस्मिन ने 27 जून को हैदराबाद के ‘क्वेक एरिना’ में परफॉर्म किया, जिसके बाद यह कॉन्सर्ट ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गया। इसके बाद के कुछ घंटों में, सोशल मीडिया पर कॉन्सर्ट में शामिल लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने पूरे अनुभव को लेकर निराशा जताई।

नाराजगी सिर्फ परफॉर्मेंस तक ही सीमित नहीं थी। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इवेंट के ऑर्गनाइजर्स की भी आलोचना की और खराब कम्युनिकेशन, लंबी देरी और पूरे इवेंट के दौरान मिसमैनेजमेंट का आरोप लगाया। कुछ लोगों ने तो इसे ‘लोगों को ठगने का नया तरीका’ तक कह दिया और ऑनलाइन अपने अनुभव के बारे में भी बताया।


‘धुरंधर’ सिंगर की पिटी भद

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘मैं उनकी बहुत बड़ी फैन थी, लेकिन सच में बहुत निराश हुई!! शो रात 8 बजे शुरू होना था, लेकिन जैस्मिन सैंडलस, आप 11:20 पर आईं और न तो कोई बात कही और न ही कोई माफी मांगी?? पूरे तीन घंटे की देरी!!! और फिर आप आकर लिप-सिंक करती हैं, सच में, एक लाइव शो में? फिर बिना किसी ‘थैंक यू’, ‘सॉरी’ या कुछ भी कहे अचानक चली गईं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here