नई दिल्ली: केन-बेतवा प्रोजेक्ट पर एक बार फिर बातचीत शुरू हो गई है। पीएम मोदी ने 44,600 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को लेकर एक अहम बैठक में चर्चा की। इस प्रोजेक्ट पर मंथन इसलिए चल रहा है क्योंकि इतनी बड़ी परियोजना को पूरी करने में कई रुकावटें हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री ने राज्यों से कहा है कि मुद्दे सुलझाकर प्रोजेक्ट को पूरा करने पर फोकस होना चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि आखिर ये केन-बेतवा प्रोजेक्ट है क्या और इसमें क्या रुकवटें आ रही हैं।

0

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने पाकिस्तान लिंक्ड आतंकी साजिश मामले में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और महाराष्ट्र में 12 स्थानों पर छापेमारी की। पाकिस्तानी ऑपरेटिव जसवीर चौधरी और उसके भारत में सक्रिय गुर्गों ने ड्रोन के जरिए भारत-पाकिस्तान सीमा से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और IED मंगाए थे। इनका मकसद पंजाब, दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में ब्लास्ट का था। हालांकि, उसकी साजिश सफल होती उससे पहले भी एनआईए ने एक्शन तेज कर दिया।

यूपी, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र में छापेमारी

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को एक साथ चार राज्यों के 12 ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। इसमें एक पाकिस्तानी एजेंट और सीमा पार से रची गई कथित आतंकी साजिश का मामला सामने आ रहा है। यह तलाशी अभियान उत्तर प्रदेश में पांच ठिकानों पर चला। इसके अलावा राजस्थान, बिहार में दो-दो जगहों पर और महाराष्ट्र में तीन जगह पर छापेमारी की गई। ये कार्रवाई उन लोगों को निशाना बनाकर की गई, जिन पर इस मामले से जुड़े होने का शक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here