नेशनल लोक अदालत में 1360 प्रकरणों का निराकरण,

0


प्रधान जिला एंव सत्र न्यायाधीश बोले—पक्षकारों में बढ़ी लोक अदालत के प्रति जागरूकता
नेशनल लोक अदालत को बताया सफल आयोजन
फोटो
पदमेश न्यूज़।बालाघाट। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर शनिवार को जिले में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला न्यायालय सहित तहसील न्यायालयों, श्रम न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय में राजीनामा योग्य प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया हुई। इस बीच जिला अधिवक्ता संघ के आह्वान पर अधिवक्ता नवीन न्यायालय भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत नहीं होने के विरोध में कार्य से विरत रहे।बताया गया कि अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति के बावजूद लोक अदालत में बड़ी संख्या में प्रकरणों का निराकरण किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्राणेश कुमार प्राण ने बताया कि प्रीलिटिगेशन के करीब 1200 बैंक संबंधी प्रकरण लोक अदालत में रखे गए थे, जिनमें लगभग 1000 प्रकरणों का निराकरण हुआ। वहीं न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य करीब 400 प्रकरणों में से लगभग 360 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इनमें आपराधिक एवं धारा 138 सहित अन्य प्रकरण शामिल रहे। हालांकि क्लेम प्रकरणों में निराकरण अपेक्षाकृत कम रहा।

विरोध के बावजूद लोक अदालत सफल- प्राण
प्रधान जिला न्यायाधीश प्राणेश कुमार प्राण ने कहा कि अधिवक्ताओं के कार्य से विरत रहने के बावजूद लोक अदालत में अपेक्षित परिणाम मिले हैं। उन्होंने कहा कि पक्षकारों में लोक अदालत के प्रति जागरूकता बढ़ी है और लोग स्वयं आगे आकर आपसी राजीनामे के माध्यम से अपने प्रकरणों का निराकरण करा रहे हैं। उनके अनुसार पिछले आयोजन की तुलना में इस बार लंबित प्रकरणों के निराकरण का परिणाम बेहतर रहा।
0000000000000000000000000000000

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here