‘पाकिस्तान-ईरान में सीक्रेट डील’, क्या तेहरान के साथ मिलकर डोनाल्ड ट्रंप को ठग रहे असीम मुनीर? जानें

0

तेल अवीव: ईरान और पाकिस्तान कथित तौर पर एक सीक्रेट डील पर काम कर रहे हैं। इसके तहत पाकिस्तानी पक्ष ईरान को अमेरिका से बेहतर समझौता कराने में सहायता करेगा, जिसके बदले में उसे वित्तीय मदद मिलेगी। इजरायली मीडिया ने यह दावा किया है। इसमें कहा गया है कि ईरान के साथ मिलकर पाकिस्तान अमेरिका को धोखा दे रहा है और मध्यस्थ के तौर पर निष्पक्ष नहीं है। इजरायली मीडिया ने लगातार पाकिस्तान की मध्यस्थ की भूमिका पर सवाल उठाए हैं और कई आरोप इस्लामाबाद और तेहरान पर लगाए हैं।

सी14 न्यूज इजरायल के मुताबिक, ‘पाकिस्तान आर्थिक संकट का सामना कर रहा है क्योंकि उस पर 100 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज है। ऐसे में तेहरान और इस्लामाबाद के बीच एक सहमति बनी है। इसके तहत पाकिस्तान ईरान को अमेरिका से फायदेमंद समझौता करवाने में मदद करेगा। इसके बदले में ईरान प्रतिबंधों में राहत और समझौते के बाद मिलने वाली भारी-भरकम रकम का एक हिस्सा पाकिस्तान को कर्ज से निपटने के लिए देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here