नगर मुख्यालय स्थित बजरंग मंदिर के समीप एवं शासकीय कन्या माध्यमिक स्कूल अमोली के सामने नाली के स्थान पर अतिक्रमण कर पुर्व में दुकान का निर्माण किया गया है जिसके कारण मंदिर के आसपास एवं स्कूल के पानी की निकासी नही होने के कारण बजरंग मंदिर के सामने एवं रोड़ के ऊपर से गंदा बहता है जिससे स्कूली बच्चों के साथ ही मंदिर में पूजा पाठ करने जाने वाले श्रध्दालु एवं राहगीरों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और वर्तमान में बजरंग मंदिर में गत एक माह से अखण्ड रामायण पाठ जारी भी है उसके बावजूद भी नाली की साफ-सफाई नही करवाई जा रही थी जिससे मंदिर समिति के पदाधिकारियों में आक्रोश व्याप्त था। १२ अगस्त को ग्राम पंचायत पांढरवानी एवं बजरंग मंदिर समिति के द्वारा संयुक्त रूप से बजरंग मंदिर एवं स्कूल के सामने की चोक हो चुकी नाली की साफ-सफाई करवाई गई है वैकल्पिक व्यवस्था के तहत परन्तु जिस स्थान पर अतिक्रमण कर दुकान बनाया गया है उक्त स्थान से नाली की सफाई नही हो पाई है जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है और बजरंग मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि १७ अगस्त तक नाली पर किये गये अतिक्रमण को हटाकर पानी निकासी की व्यवस्था नही की गई तो १८ अगस्त से धरना प्रदर्शन किया जायेगा। आपकों बता दे कि नगर मुख्यालय के बजरंग मंदिर, शासकीय कन्या स्कूल अमोली के सामने बनी नाली से मंदिर के आसपास निवासरत लोगों के घरों एवं स्कूल का पानी की निकासी होती है परन्तु स्कूल के सामने नाली पर अतिक्रमण कर दुकाने बना लिये गये है जिसके कारण नाली साफ-सफाई नही हो पाती है और नाली चोक होने से रोड़ व मंदिर के सामने से गंदा पानी बहते रहता है जिससे गंदगी होने से मंदिर पहुंचने वाले श्रध्दालु व स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है। पूर्व में मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं स्कूल प्रबंधन के द्वारा पंचायत व प्रशासन को नाली पर किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिए मांग पत्र सौंप चुके है परन्तु उनके द्वारा भी कोई कार्यवाही नही की जा रही है जिससे शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। बजरंग मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बजरंग मंदिर में १२ माह विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते है और गत एक माह से सावन मास के अवसर पर मंदिर में अखण्ड रामायण पाठ जारी है जिसमें दिन में महिलाएं व रात में युवा व पुरूष वर्ग के द्वारा संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ का वाचन किया जाता है साथ ही मंदिर के समीप शासकीय कन्या माध्यमिक स्कूल है जहां छोटे बच्चें शिक्षा अध्ययन करने आते है परन्तु स्कूल के सामने की नाली पर अतिक्रमण कर दुकान बना लिया गया है जिसके कारण पानी की निकासी नही होने पर गंदा पानी रोड़ के ऊपर से बहता है जिससे स्कूली बच्चों के साथ ही मंदिर में पूजा-पाठ करने आने वाले श्रध्दालुओं को परेशानी होती है इसलिए आज वैकल्पिक व्यवस्था के तहत चोक नाली की सफाई की गई है परन्तु समस्या का समाधान नही हुआ है जब तक नाली पर किये गये अतिक्रमण को हटाकर नाली की सफाई नही की जाती सुचारू रूप से पानी की निकासी नही होगी, १७ अगस्त तक प्रशासन अतिक्रमण हटाकर पानी निकासी की व्यवस्था नही करेगी तो १८ अगस्त से धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
पांढरवानी पंचायत ने मजार, सतबहनी, बजरंग मंदिर के पास की नाली की करवाई सफाई
नगर मुख्यालय की ग्राम पंचायत पांढरवानी-लालबर्रा के द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर्व को मद्देनजर रखते हुए जिस स्थानों से स्कूली बच्चों की प्रभात: फेरी निकलेगी और उक्त स्थान के रोड़ से ऊपर से बह रहे गंदे पानी की निकासी के लिए सफाई अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई है। जिसमें नगर मुख्यालय के मजार से पांढरवानी रोड़ जो पीडब्ल्यूडी विभाग की रोड़ के साथ ही पुलिया भी है परन्तु पुलिया की लंबे समय से साफ-सफाई नही होने से रोड़ के ऊपर से गंदा पानी बहता था जबकि इस मार्ग से आधा दर्जन स्कूल के बच्चें एवं दर्जनों ग्रामों के राहगीर आना-जाना करते है परन्तु पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा इस समस्या की ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा था। जिस पर ग्राम पंचायत पांढरवानी सरपंच के द्वारा शनिवार को मजार से पांढरवानी रोड़ स्थित पुलिया के नीचे, सतबहनी मंदिर एवं बजरंग मंदिर के सामने की नाली की साफ-सफाई करवाई गई है जिससे अब पानी निकासी सुचारू रूप से होगी और लोगों को आने-जाने में परेशानी नही होगी। वहीं ग्राम पंचायत पांढरवानी के द्वारा बजरंग मंदिर, स्कूल के सामने नाली पर किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिए पूर्व में तहसीलदार को पत्र भी प्रेषित किया गया है परन्तु प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नही की जा रही है जिसके कारण उक्त समस्या उत्पन्न हो रही है।










































