कला संगीत साहित्य व सांस्कृतिक संस्था नूतन कला निकेतन में 16 अगस्त को देशभक्ति के तरानो से शमा उठेगा ।जहां लवीना तराने आजादी कार्यक्रम के माध्यम से गायन क्षेत्र में प्रतिभा रखने वाले युवाओं को मंच प्रदान किया जाएगा और वे युवा आर्केस्ट्रा की धुन पर देशभक्ति सहित खुद के लिखे हुए तारने की प्रस्तुति देंगे। जिसकी तमाम तैयारियां नूतन कला निकेतन द्वारा पूर्ण कर ली गई है जिसकी जानकारी शनिवार को निकेतन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी गई. दरअसल आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस की 76 वीं वर्षगांठ पर नूतन कला निकेतन युवा गायक कलाकारों को लवीना, आजादी के तराने प्रतियोगिता के माध्यम से मंच प्रदान करने जा रहा है। जिसका आयोजन आगामी 16 अगस्त को सायंकाल 7 बजे से निकेतन सभागार में किया जायेगा। जिसको लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में नूतन कला निकेतन के अध्यक्ष रूप बनवाले, कार्यक्र प्रभारी मनोज सचदेव, विवेक गुप्ता ने दी।
जिसे मंच नहीं मिल पाता उन्हें दिया जाएगा मंच- रूप बनवाले
आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नूतन कला निकेतन अध्यक्ष रूप बनवाले ने बताया कि निकेतन प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस पर नन्हें-मुन्ने बच्चों को देशभक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से मंच प्रदान करता था लेकिन इस वर्ष थीम में परिवर्तन कर 15 से 45 वर्ष तक के गायक कलाकारों के लिए लवीना, आजादी के तराने नाम से कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है, ताकि वह गायक कलाकार भी इसमें हिस्सा ले सके, जिसे मंच नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि युवाआंे को रंगमंच और संगीत से जोड़कर उनके भविष्य के निर्माण करने की कड़ी में यह एक कदम है।
चयनित प्रतिभागियों को मिलेगा मौका -मनोज सचदेव
वही आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी मनोज सचदेव ने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागी आज 13 अगस्त की दोपहर तक प्रतियोगिता में अपना प्रवेश ले सकते है। दोपहर बाद आने वाली सभी इंट्री की फायनल रिहर्सल होगी। जिसमें चयनित प्रतिभागियो को ही 16 अगस्त को लवीना, तराने आजादी के कार्यक्रम में गाने का अवसर मिलेगा।
देशभक्ति के साथ-साथ अन्य गानों की भी दे सकते हैं प्रस्तुति -विवेक गुप्ता
वही कार्यक्रम सहयोगी विवेक गुप्ता ने बताया कि लवीना, तराने आजादी के, कार्यक्रम में फिल्मी और गैर फिल्मी देशभक्ति गीतों की गायक कलाकार अपनी सुमधुर आवाज से प्रस्तुति देंगे। जिसके लिए हम सभी निरंतर स्कूलो और महाविद्यालयों में व्यक्तिगत तौर से मुलाकात कर प्रतिभागियों को इसमें आमंत्रित किया है। जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों के साथ ही हर प्रतिभागिया को लवीना राईस की ओर पुरस्कार स्वरूप गिफ्ट हैंपर दिया जायेगा।
इनके आतिथ्य में होगा आयोजन
16 अगस्त को नूतन कला निकेतन के सभागार में लवीना, तराने आजादी के देशभक्ति गीतों पर आधारित कार्यक्रम सीआरपीएफ कमांडेट सुधीर कुमार के मुख्य आतिथ्य, समाजसेवी, उद्योगपति एवं निकेतन संरक्षक किरण भाई त्रिवेदी की अध्यक्षता और व्यवसायी इंदर बजाज, एमपीईबी अधीक्षण अभियंता एम.ए. कुरैशी एवं उद्योगपति अतुल वैद्य के आतिथ्य में किया जायेगा। जिसमें गायक कलाकारों और संगीत प्रेमियों से शामिल होने की अपील निकेतन अध्यक्ष रूप कुमार बनवाले, कार्यक्रम प्रभारी मनोज सचदेव एवं विवेक गुप्ता ने की है।










































