AI Model: विदेशी लोगों के लिए एंथ्रोपिक के Fable 5 और Mythos 5 AI मॉडल पर रोक लगाने के कुछ दिनों बाद ट्रंप प्रशासन ने Anthropic को साफ-साफ कह दिया है कि अगर कंपनी चाहती है कि सरकार उसके सबसे एडवांस्ड AI मॉडल पर लगी सख्त पाबंदियां हटा दे तो उसे बहस बंद करके सॉफ्टवेयर की सुरक्षा खामियों को ठीक करना होगा। Wired की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी अधिकारियों ने साफ कर दिया कि कंपनी को जेलब्रेकिंग की समस्या को ठीक करना होगा। बता दें कि यह एक ऐसी तकनीक है, जिसमें यूजर एक खास टेक्स्ट प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके AI को उसके इन-बिल्ट सुरक्षा नियमों को बायपास करने के लिए धोखा दे सकते हैं। हालांकि, Anthropic ने बार-बार दावा किया है कि सरकार की चिंताएं बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई हैं और असल दुनिया में जोखिम बहुत कम हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि व्हाइट हाउस अब बहस करने में दिलचस्पी नहीं रखता है।रिपोर्ट के अनुसार, 15 जून को एंथ्रोपिक कॉमर्स डिपार्टमेंट और नेशनल साइबर डायरेक्टर शॉन केर्नक्रॉस के बीच एक हाई-लेवल टेक्निकल मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग के बाद अधिकारियों ने साफ कर दिया कि अब पूरी जिम्मेदारी टेक कंपनी की है।
सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इन सुरक्षा इंतजामों को खास तौर पर इसलिए बनाया गया था ताकि विदेशी यूजर्स Anthropic कंपनी के सबसे ताकतवर और एडवांस Mythos मॉडल की बेहद गोपनीय व संवेदनशील जानकारियों तक ना पहुंच सकें। अब सुरक्षा हटने से विदेशी यूजर्स के लिए इस बेहद खतरनाक तकनीक तक पहुंचने का रास्ता आसान हो सकता है।












































