कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों पोस्टपार्टम बदलावों को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनका इंटरव्यू सामने आया, जिसमें एक्ट्रेस ने खूबसूरती और खुद का ख्याल रखने पर बात की।Katrina Kaif on Body Shaming Trolling: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपनी एक हालिया पब्लिक अपीयरेंस के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। मां बनने के बाद लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहीं कैटरीना जब पति विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ गणपति समारोह में नजर आईं, तो उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इसके बाद कुछ लोगों ने उनके बदले हुए लुक और बॉडी को लेकर टिप्पणियां शुरू कर दीं। वहीं, कई फैंस ने ऐसी बातों पर आपत्ति जताते हुए एक्ट्रेस का बचाव भी किया। इन सब के बीच अब कटरीना कैफ का एक बयान सामने आया है। तो चलिए जानते हैं कि कटरीना कैफ ने क्या बोला है।कटरीन कैफ ने कही ये बात
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कटरीना कैफ के प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर भद्दे कमेंट्स किए थे। इसके बाद अली जफर, सोनारिका भदौरिया और शिवालिका ओबेरॉय जैसे कलाकारों ने खुलकर कटरीना का बचाव किया और लोगों के इस “क्रूर” रवैये की आलोचना की। हाल ही में The Hollywood Reporter India को दिए एक इंटरव्यू में कटरीना ने प्रेग्नेंसी के बाद अपनी स्किन में आए बदलावों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि ‘प्रेग्नेंसी के बाद मेरी स्किन और भी ज्यादा सेंसिटिव हो गई थी। इसलिए वह समय मेरे लिए काफी मुश्किल था, क्योंकि मुझे समझना था कि कौन से प्रोडक्ट्स मेरे लिए काम कर रहे हैं। मैं ऐसे प्रोडक्ट्स ढूंढ रही थी, जो स्किन को सुकून दें, शांत रखें और उसे दोबारा बेहतर होने में मदद करें।’ कटरीना कैफ ने आगे कहा कि ‘जब मैंने मॉडलिंग और एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, तब खूबसूरती के मानकों को लेकर कई तरह की धारणाएं थीं। अब मेरे लिए अपना सबसे अच्छा दिखना असल में अपना सबसे अच्छा महसूस करने के बारे में है और ये खुद का पूरी तरह ख्याल रखने से आता है।’अब ‘अच्छा दिखना’ कैटरीना के लिए क्या है?
कटरीना ने ये भी बताया कि बॉलीवुड में आने के बाद से ‘अपना सबसे अच्छा दिखने’ को लेकर उनकी सोच काफी बदल गई है। उन्होंने कहा, ‘जब मैंने मॉडलिंग और एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, तब खूबसूरती के मानकों को लेकर कई तरह की धारणाएं थीं। अब मेरे लिए अपना सबसे अच्छा दिखना असल में अपना सबसे अच्छा महसूस करने के बारे में है और ये खुद का पूरी तरह ख्याल रखने से आता है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हेल्दी खाना, शरीर में सूजन को कंट्रोल में रखना, एक्टिव रहना, मेडिटेशन करना, सुबह का एक घंटा फोन से दूर रहना और सुबह सबसे पहले प्राकृतिक रोशनी लेना, इन सब चीजों से मुझे कैसा महसूस होता है, इस पर बहुत फर्क पड़ता है और आखिरकार मेरी स्किन भी उसी तरह रिएक्ट करती है। मुझे लगता है कि जब आप अंदर से स्वस्थ महसूस करते हैं, तो आपका आत्मविश्वास अपने आप बाहर भी नजर आता है।’










































