भारत ने बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान को दिया न्योता, अभी तक नहीं आया जवाब; क्या शेख हसीना के ‘भूत’ से डर रहे?

0

नई दिल्लीः भारत 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। भारत ने वैश्विक सहयोग और तालमेल को बढ़ावा देने की मंशा से बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को इसमें शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया है। हालांकि बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना का मसला तारिक रहमान के भारत आने में आड़े आ सकता है। 12-13 सितंबर 2026 को आयोजित हो रहा यह सम्मेलन वैश्विक सहयोग, व्यापार और सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर फोकस है।

बांग्लादेश के पीएम ने अभी कोई जवाब नहीं दिया

बांग्लादेश की विदेश राज्य मंत्री शमा ओबेद इस्लाम ने गुरुवार को कहा कि मंत्रालय को भारतीय पक्ष से निमंत्रण मिला है और उन्होंने इसे प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दिया है, लेकिन उन्होंने इस बारे में और कोई जानकारी नहीं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here