भालो और बुरी टीएमसी की लक्ष्मण रेखा खिंची और मिटाई, ममता बनर्जी को दो मोर्चों पर उलझाया; बीजेपी की बिसात

0

नई दिल्लीः इस्तीफा देने के कुछ सप्ताह बाद तृणमूल कांग्रेस के तीन सांसद राज्यसभा जाने के लिए तैयार हैं। लेकिन इस बार उनकी टोपी बदल जाएगी। ममता बनर्जी का साथ छोड़ने वाले सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बाड़ाईक ने 9 जुलाई को औपचारिक रूप से बीजेपी जॉइन कर ली। पार्टी में शामिल होने के कुछ ही घंटे बाद बीजेपी ने तीनों को उपचुनाव के लिए नामित भी कर दिया। इन सीटों पर 24 जुलाई को चुनाव होने हैं।

एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि तृणमूल कांग्रेस को तोड़ने का बीजेपी का मिशन अभी खत्म नहीं हुआ है। एक और सांसद रुक्मिणी मल्लिक ने भी ईमेल के जरिए राज्यसभा चेयरमैन को अपना इस्तीफा भेज दिया है और जल्द ही वे चेयरमैन से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपेंगी। सूत्रों का कहना है कि TMC के बाकी नौ राज्यसभा सांसदों में से दो और सांसद जल्द ही BJP में शामिल हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here