इंदौर। नीट पेपर लीक मामले को लेकर इंदौर में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। भंवरकुआं चौराहे पर युवाओं का विरोध तेज हो गया है। प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर, बैनर और तख्तियां लेकर पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं बुधवार सुबह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर कुछ छात्र विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गए। इनमें से दो छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को दिनभर बड़ी संख्या में विद्यार्थी और युवा इकट्ठा हुए। जहां वे धरना देने के साथ ही परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। भंवरकुआं चौराहे पर प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर, बैनर और तख्तियां लेकर पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी उनके द्वारा की गई।










































