MP Weather Alert 8 May 2026: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश, आंधी और तेज तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर छिंदवाड़ा और बैतूल समेत दक्षिण-पूर्वी जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।
कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा में बारिश, गरज, चमक के साथ तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं। यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं का अलर्ट दिया गया है
कई जिलों में तापमान 40°C से 42.2°C के आसपास बना रह सकता है
इधर प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम गर्म बने रहने के आसार है। बीते 24 घंटों में नरसिंहपुर सबसे गर्म स्थान के रूप में दर्ज किया गया है। यहां दिन का तापमान 42.2°C दर्ज किया गया। वहीं खरगोन 41.2°C, रतलाम 41.0°C, खंडवा 40.1°C, विदिशा 39.4°C दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अलर्ट के साथ सलाह भी जारी की है
- तेज हवाओं से पेड़ और बिजली लाइन प्रभावित हो सकती हैं
- किसानों को फसल और खुले में रखे अनाज को सुरक्षित रखने की सलाह
- लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े न रहने की चेतावनी
मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट
भोपाल मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन के असर से मौसम में हलचल बनी हुई है, लेकिन फिलहाल गर्मी से राहत के आसार कम हैं। छिंदवाड़ा और बैतूल जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।










































