नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पिछले साल नवंबर में इतिहास रचा था। टीम ने पहली बार किसी आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। घरेलू मैदान पर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने महिला विश्व कप का खिताब जीता था। उस उसके 7 महीने बाद टीम महिला टी20 विश्व कप में उतरे के लिए तैयार है। अभी तक भारत ने इस टूर्नामेंट में जीत हासिल नहीं की है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ है।
महिला टीम इंडिया के प्रदर्शन में गिरावट आई
महिला विश्व कप जीतने के बाद से टीम इंडिया मैदान पर जूझती नजर आई है। इस दौरान टीम ने 20 मुकाबले खेले। इसमें 9 जीत और 11 हार झेलनी पड़ी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत क्लीन स्वीप हो गया। एक टेस्ट मैच में भी हार झेलनी पड़ी। टी20 में श्रीलंका के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के क्लीन स्वीप किया लेकिन उसके बाद ऑस्ट्रेलिया को भी टी20 सीरीज में हराया। लेकिन उसके बाद साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में हार झेलनी पड़ी।










































