‘मास्टरशेफ इंडिया’ के पहले सीजन की विनर पंकज भदौरिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी शेयर की है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। 28 मई को पंकज ने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई हैं और उनके शरीर से मेडिकल वायर जुड़े हुए हैं। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मुझे ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। मुझे आपकी प्रार्थनाओं और सपोर्ट की आवश्यकता है।’
कई मेडिकल टेस्ट करवाने के बाद उन्होंने अस्पताल से एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में वह अस्पताल के गाउन में बैठी हुई हैं और उनके हाथ में एक मेडिकल कैनुला लगा हुआ है। वीडियो पर लिखा है, ‘जांच के लिए जा रही हूं… बिल्कुल भी खुश नहीं हूं।’ उन्होंने एक और वीडियो भी शेयर किया जिसमें उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में बताया और अपनी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी दी।










































