नई दिल्ली: आईपीएल 2026 की प्लेऑफ की रेस अब अपने सबसे क्रूर दौर में पहुंच गई है। रविवार को आरसीबी की मुंबई पर रोमांचक जीत ने साफ कर दिया कि नाम और इतिहास इस बार काम नहीं आने वाले। मुंबई इंडियंस (11 मैचों में 8 हार) और लखनऊ सुपर जायंट्स अब अधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। इस संडे धमाके के बाद अब सबकी नजरें उन दो टीमों पर हैं जो फिलहाल तो टॉप-4 की रेस में दिख रही हैं, लेकिन उनका एक भी गलत कदम उन्हें मुंबई के रास्ते पर भेज सकता है।
खतरे में दिल्ली और कोलकाता, क्या खत्म होगा सफर?
मुंबई और लखनऊ के बाहर होने के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का सफर भी खत्म होने की कगार पर है। दिल्ली की हालत सबसे ज्यादा नाजुक है। 11 मैचों में केवल 6 अंक और -1.154 का बेहद खराब नेट रन रेट उनके लिए काल बन गया है। उन्हें न केवल अपने बाकी सारे मैच विशाल अंतर से जीतने होंगे, बल्कि यह भी दुआ करनी होगी कि टॉप की टीमें अपने सारे मैच हार जाएं, जो लगभग नामुमकिन है। वहीं केकेआर के पास 10 मैचों में 9 अंक हैं। उन्हें सुरक्षित रहने के लिए अपने बाकी बचे चारों मैच जीतने ही होंगे। एक भी हार उन्हें सीधे टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा देगी।










































