‘मुझे कास्ट करने में हिचकिचाते थे’ गोविंदा की बेटी होने की वजह से Tina Ahuja को झेलनी पड़ी थी दिक्कतें

0

Tina Ahuja on Acting Career: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) की बेटी टीना आहूजा (Tina Ahuja) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। टीना आहूजा को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में टीना आहूजा शो ‘मां है ना’ में नजर आई थीं। टीना आहूजा ने इस शो में धमाल मचा दिया था। इन सब के बीच टीना आहूजा का नया इंटरव्यू सामने आया है। टीना आहूजा ने ये इंटरव्यू Zoom को दिया है। टीना आहूजा ने इस इंटरव्यू के दौरान कई मुद्दों अपनी राय रखी। तो चलिए जानते हैं टीना आहूजा ने क्या बोला है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

टीना आहूजा ने किया ये खुलासा

एक्ट्रेस टीना आहूजा एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह टीना आहूजा का अभी हाल Zoom को दिया इंटरव्यू है। टीना आहूजा ने बताया कि उनके पापा गोविंदा की वजह से कई फिल्ममेकर्स और कास्टिंग डायरेक्टर्स उन्हें रोल देने में हिचकिचाते थे। टीना आहूजा ने कहा कि ‘मुझे सिर्फ एक ही मुश्किल का सामना करना पड़ा। बहुत से फिल्ममेकर और कास्टिंग डायरेक्टर मुझे लेकर पहले से ही कुछ धारणाएं बना लेते थे। उन्हें लगता था कि मैं कभी लुक टेस्ट नहीं दूंगी या ऑडिशन के लिए नहीं आऊंगी। और ये भी सोचते थे कि अगर गोविंदा जी सेट पर आ गए तो कोई परेशानी खड़ी हो सकती है। इसी वजह से वे मुझे कास्ट करने में हिचकिचाते थे।’ लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था। उन्होंने आगे कहा, ‘जबकि ऐसा कुछ था ही नहीं। यही एक दिक्कत थी जिसका मुझे सामना करना पड़ा। मुझे लगता है कि समय के साथ ये बात भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।’

मां-पापा को लेकर उड़ी अफवाह पर की बात

कुछ समय पहले गोविंदा और सुनीता आहूजा को लेकर अफवाह थी कि दोनों अलग होने जा रहा हैं। अब इसको लेकर बेटी टीना ने रिक्शन दिया है। टीना ने Press Journal से बात करते हुए कहा कि ‘मैं बचपन से ये सब देख रही हूं। हमेशा कोई न कोई कहानी बनती रही है। हर दस साल में एक नई कहानी आ जाती है। पहले ये बातें मैगजीन में आती थीं, फिर इंटरनेट पर आने लगीं और अब इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर चलती हैं। देखिए, मैं भी इंसान हूं। जाहिर है, जब किसी बात में कोई सच्चाई न हो और उसे बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाए और बार-बार घसीटा जाए, तो बुरा लगता है।’ इसके आगे टीना ने कहा कि ‘कहीं से कोई क्लिकबेट उठाया जाता है और फिर उससे नई कहानी बना दी जाती है। मैं ऐसी नहीं हूं कि मुझ पर इसका असर ही न पड़े। हां, ये परेशान करता है। लेकिन इस इंडस्ट्री में या जिंदगी के किसी भी काम में आपको थोड़ा मजबूत बनना पड़ता है। जब आपको सच पता हो और आप जानते हों कि हकीकत क्या है, तो बेहतर है कि इन बातों पर रिएक्ट न करें और न ही इन्हें अपनी सेहत या अपनी जिंदगी पर असर डालने दें।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here