दुनिया की प्रमुख टेक्नोलॉजी और कंसल्टिंग कंपनी आईबीएम के सीईओ अरविंद कृष्णा ने कहा है कि एआई डेटा सेंटर्स को बनाने में जो लाखों-करोड़ों डॉलर का अंधाधुंध खर्च किया जा रहा है, वह असल में एक बुलबुला है जो कभी भी फूट सकता है। उनके पोस्ट पर डेविड लिंथिक नाम के टेक थिंकर ने लिखा कि अरविंद कृष्णा की तारीफ करनी होगी। उन्हाेंने जो कहा है उसके बारे में इस इंडस्ट्री में हममें से कई लोग सोच रहे हैं, लेकिन खुलकर बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। अब इस मामले पर जोहो फाउंडर श्रीधर वेम्बु की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। टेक दिग्गज ने अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि लेकिन हम इस बुलबुले के पीछे नहीं भागेंगे। कुछ लोगों को हमारी बात हार मानने जैसा लग सकती है, लेकिन इस बारे में हम आज से 5 साल बाद बात करेंगे।
IBM CEO ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर पर क्या बात कही?
फ्यूचरिज्म की एक रिपोर्ट के अनुसार, IBM के CEO अरविंद कृष्णा ने चौंकाने वाले कुछ आंकड़े सामने रखे हैं। यह एआई इंफ्रास्ट्रक्चर पर टेक कंपनियों के अंधे भरोसे को दर्शाते हैं और भविष्य की कुछ चिंताओं को सामने रखते हैं।













































