‘मेरे नाम का यूज मत करो’, Govinda ने दी Sunita Ahuja को सख्त चेतावनी! कुकिंग शो में धमाका करेंगी एक्टर की बीवी

0

Govinda Gives Warning To Sunita Ahuja: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी एक्टिंग के दूर हैं लेकिन वह अपने बयानों से खुद को लाइमलाइट में रखना अच्छे से जानती हैं। कुछ समय पहले ही सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) लाफ्टर शेफ्स में नजर आई थीं। यहां पर सुनीता का कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह से मिलन हुआ। इसके अलावा, सुनीता ने यहां पर गोविंदा के अफेयर पर भी तंज कसा, लेकिन अब गोविंदा (Govinda) की पत्नी रियलिटी शो में धमाका करने के लिए तैयार हैं। वह अपने बेटी टीना के साथ कुकिंग शो में नजर आएंगी और इससे पहले ही सुनीता को पति गोविंदा से चेतावनी मिल गई है। 

सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर की बात

सुनीता आहूजा ने हाल ही में मिड डे को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने गोविंदा का रिएक्शन बताया है। उन्होंने कहा कि मेरे आदरणीय पति गोविंदा ने मुझसे कहा कि आगे बढ़ो और काम करो। लेकिन जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल मत करो। तो मैं किसी के सहारे के बिना अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हूं। सुनीता से शो के बारे में भी बात की गई। उनसे पूछा गया कि शो में काफी पॉपुलर चेहरे आ रहे हैं। उन्हें किसी प्रकार का प्रेशन तो फील नहीं हो रहा? इस पर सुनीता ने कहा कि मुझे लाइफ में कुछ भी चैलेंजिंग नहीं लगता। मैं जो भी करती हूं, उसे बेहतरीन बनाने की पूरी कोशिश करती हूंपैसों के लिए शो करेंगी सुनीता आहूजा

इस दौरान सुनीता से पूछा गया कि क्या वह आगे भी रियलिटी शोज करती रहेंगी? इस पर उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में मुझे समझ आ गया है कि पैसा बहुत जरूरी चीज हैं और प्यार करके 40 साल देख लिया है मैंने। मैं अब सिर्फ काम करूंगी। पैसों के लिए ही करूंगी। मैं किसी भी तरह के शो के लिए तैयार हूं।

शिल्पा शेट्टी होस्ट करेंगी शो

बता दें कि सुनीता जी5 के मां हूं ना रियलिटी शो का हिस्सा बन रही हैं। इस शो की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं और इसे शिल्पा शेट्टी होस्ट कर रही हैं। इस शो में सुनीता के साथ कई जोड़ियां टक्कर में नजर आएंगी। दावा है कि शो में उर्वशी ढोलकिया अपने बेटे, तान्या मित्तल अपनी के साथ आ रही हैं। इनके अलावा, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शाहिदा अंसारी भी शो में दिखाई देंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here