‘रामायण’ के लक्ष्मण सुनील लहरी ने पैरेंट्स को दिए ट‍िप्‍स! देश में स्‍कूली बच्‍चों का हाल देख हुए परेशान

0

‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से साझा करते रहते हैं। कई बार वह ऐसे मुद्दों पर भी रिएक्ट करते हैं, जिन पर आमतौर पर शायद ही कोई बात करता होगा। अब सुनील लहरी ने स्कूल और पढ़ाई से बच्चों के हटते मन पर बात की है। उन्होंने बताया है कि बच्चें क्यों पढ़ाई से पीछे हट रहे, अनचाहे मन से स्कूल जा रहे हैं। सुनील लहरी ने जहां बच्चों और उनके माता-पिता को चेताया, तो वहीं इसमें सुधार का तरीका भी बताया।

सुनील लहरी ने यह भी बताया कि कैसे पढ़ाई को बच्चों के लिए एंटरटेनिंग बनाया जाए। साथ ही पैरेंट्स को भी सलाह दी कि वो बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने की कोशिश करें और अच्छी शिक्षा दें। यह सब बातें सुनील लहरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए एक वीडियो में कहीं।पढ़ाई में बच्चों का हाल देख सुनील लहरी परेशान

सुनील लहरी बोले, ‘देश में गर्मियों की छुट्टियों के बाद में कई जगहों पर स्कूल खुले हुए 8-10 दिन हो गए हैं, और कई जगहों पर आने वाले दिनों में स्कूल खुलने वाले हैं। जहां पर भी स्कूल खुल गए हैं, मैंने नोटिस किया है कि ज्यादातर बच्चों के अंदर एक्साइटमेंट नहीं है। थोड़े से लेज़ी हैं, अभी भी छुट्टी के मोड में हैं। पैरेंट्स का भी यही हाल है। वो अनचाहे मन से उन्हें छोड़ने जाते हैं। इसकी वजह ये है कि हमने बच्चों के अंदर स्कूल के प्रति कोई एक्साइटमेंट पैदा नहीं किया। उन्हें दूसरे एंटरटेनमेंट की तरह नहीं सिखाया। उन्हें हमने पढ़ाई का हौवा दिखाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here